हर 2000 रुपए के नोट में छुपे होंगे ये 21 फीचर, जानिए क्या

जल्द ही बाजार में 500 और 2000 रुपए के नए नोट आने वाले हैं। आइए जानते हैं कि 2000 रुपए के नोट में क्या होगा खास-

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने 8 नवंबर को ही ये घोषणा कर दी है कि 9 नवंबर से 500 और 1000 रुपए के नोट नहीं चलेंगे। कालेधन पर लगाम लगाने के लिए पीएम मोदी ने ये फैसला किया है। जल्द ही बाजार में 500 और 2000 रुपए के नए नोट आने वाले हैं। आइए जानते हैं कि 2000 रुपए के नोट में क्या होगा खास-

2000 rupees

2000 रुपए के नोट की खासियत

1- नोट के इस हिस्से को रोशनी में देखने पर 2000 रुपए लिखे हुए दिखाई देंगे।
2- यहां पर 2000 रुपए की एक छुपी हुई तस्वीर होगी।
3- नोट पर बाईं ओर देवनागरी में 2000 रुपए लिखा हुआ होगा।
4- नोट के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर होगी।
5- गांधीजी की तस्वीर के पीछे RBI और 2000 छोटे-छोटे अक्षरों में प्रिंट किया गया है।
6- नोट के दाईं तरफ सुरक्षा धागा होगा, जो नोट को तिरछा करने पर उसका रंग नीले और हरे में बदलता रहेगा। इसमें भारत, RBI और 2000 लिखा होगा।
7- पैसे अदा करने का वादा और गवर्नर के हस्ताक्षर नए नोट में दाईं ओर खिसक गए हैं।
8- दाईं ओर खाली स्थान पर महात्मा गांधी का चित्र उभरता है, जिसमें 2000 रुपए का वाटरमार्क भी होगा।
9- नोट पर लिखे नंबर का आकार छोटे से बड़े यानी बढ़ते क्रम में होगा, जो नोट में दाईं ओर नीचे की तरफ और बाईं ओर ऊपर की तरफ लिखा होगा।
10- नंबर के ठीक ऊपर 2000 रुपए लिखे होंगे, जिनका रंग हरे और नीले रंग में बदलता रहेगा।
11- दाईं ओर नीचे की तरफ अशोक स्तम्भ का चिन्ह होगा।

दृष्टिहीन लोगों के लिए

12- दाईं ओर अशोक स्तंभ के ठीक ऊपर एक काले रंग का आयताकार उभरा हुआ निशान होगा, जिस पर 2000 रुपए भी लिखा होगा। इसे सिर्फ छूकर भी पहचाना जा सकता है।
13- नोट के बाईं और दाईं ओर किनारे की तरफ को सात लाइनें खिंची हैं, जिसकी प्रिंटिंग उभरी हुई होगी।

नोट के पीछे की तरफ

14- बाईं तरफ नोट की छपाई का साल लिखा होगा।
15- स्वच्छ भारत का लोगो गांधी जी का चश्मा, उसके स्लोगन के साथ होगा।
16- कई भाषाओं में पांच सौ रुपए लिखे जाने का पैनल बीच में थोड़ा बाईं तरफ को होगा।
17- नोट के पीछे की तरफ मंगलयान की तस्वीर होगी।
18- दाईं तरफ ऊपर की ओर देवनागरी में 2000 रुपए लिखा होगा।

अन्य

19- 2000 रुपए का नोट 66 मिलीमीटर चौड़ा और 166 मिलीमीटर लंबा होगा।
20- 2000 रुपए के नोट का रंग 'मजेंटा' होगा।
21- 2000 रुपए के नोट R इनसेट लेटर के साथ होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+