फास्टैग KYC अपडेट करने के लिए बचे सिर्फ 2 दिन, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
FASTag KYC update, फास्टैग को लेकर 1 फरवरी से नियम बदलने वाले हैं। अगर अभी तक भी आपने अपने फास्टैग की केवाईसी अपडेट नहीं कराई है, तो जल्द से जल्द करा लें। 31 जनवरी के बाद आपका फास्टैग डिएक्टिवेट हो जाएगा।
असुविधा से बचने के लिए आप यह सुनिश्चित कर लें कि आपके फास्टैग का केवाईसी अपडेट हो। आपके पास सिर्फ दो दिनों का समय बचा है। 31 जनवरी तक आप बैंक जाकर अपना फास्टैग अपडेट कर लें।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, खाते में राशि होने के बावजूद अधूरे केवाईसी वाले फास्टैग 31 जनवरी के बाद निष्क्रिय या ब्लैकलिस्ट कर दिए जाएंगे। 31 जनवरी तक केवाईसी कंप्लीट ना करने वाले पुराने फास्टैड को बंद कर दिया जाएगा।
इस तरह अपडेट करें अपने बैंक से मिले फास्टैग की केवाईसी
- बैंक-लिंक्ड फास्टैग वेबसाइट पर जाएं।
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करें और ओटीपी दर्ज करें।
- माय प्रोफाइल सेक्शन पर जाएं और केवाईसी टैब पर क्लिक करें।
- एड्रेस प्रूफ जैसी आवश्यक डिटेल भरने के बाद सबमिट कर दें। इस तरह केवाईसी पूरी हो जाएगी। अब केवाईसी पेज पर आपका केवाईसी स्टेटस दिखाई देगा।
FASTag की KYC कैसे करें अपडेट
- चरण 1: आप https://fastag.ihmcl.com लिंक का उपयोग करके लॉगिन करना होगा ।
- IHMCL ग्राहक पोर्टल में लॉगिन करने के लिए अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड या ओटीपी आधारित सत्यापन का उपयोग कर सकते हैं।
- चरण 2: आप डैशबोर्ड मेनू में "मेरी प्रोफ़ाइल" विकल्प चुनें।
- उस "मेरा प्रोफ़ाइल" पृष्ठ में, आप अपने केवाईसी की स्थिति और पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान आपके द्वारा सबमिट किए गए सभी प्रोफ़ाइल विवरण देख सकते हैं।
- चरण 3: उसी पृष्ठ पर, आपको 'प्रोफ़ाइल' उप-अनुभाग के बगल में 'केवाईसी' सब सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- फिर, 'केवाईसी' सब सेक्शन में आपको "ग्राहक प्रकार" का चयन करना होगा और फिर अपने पासपोर्ट आकार के फोटो और पते (एड्रेस प्रूफ के अनुसार) के साथ आवश्यक आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ दस्तावेज जमा करना होगा। .
- इन विवरणों को जमा करने से पहले आपको केवाईसी सत्यापन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ने के लिए अनिवार्य रूप से "घोषणा" पर टिक करना होगा।
- केवाईसी अपग्रेड के 7 कार्य दिवसों के भीतर आपका टैग अपडेट हो जाएगा। एक बार आपका केवाईसी अनुरोध सबमिट हो जाने के बाद, आप ग्राहक पोर्टल के "माई प्रोफाइल" पेज पर इसकी स्थिति की निगरानी कर सकते हैं।
FASTag KYC के लिए दस्तावेज आवश्यक हैं?
इन दस्तावेजों में कार का पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी), पहचान, पते का प्रमाण और एक पासपोर्ट आकार का फोटो शामिल है। सभी मूल और साथ ही केवाईसी दस्तावेजों की एक प्रति ले जाना महत्वपूर्ण है। आईडी और एड्रेस प्रूफ के लिए पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications