शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1368 अंक गिरा, निफ्टी में 447 अंकों की गिरावट
मुंबई, 07 मार्च। शेयर बाजार में गिरावट का दौर लगातार जारी है। आज एक बार फिर से हफ्ते की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई है। सेंसेक्स में शुरुआती ट्रेड के दौरान 1368 अंको की गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद सेंसेक्सल 52965 अंक पर पहुंच गया जबकि निफ्टी में 447 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद निफ्टी 17798 अंक पर पहुंच गया है। जिस तरह से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है उसका सीधा असर शेयर बाजार पर पड़ता दिख रहा है। 10 बजे की बात करें तो सेंसेक्स में गिरावट और बढ़ गई और यह तकरीबन 1500 अंको तक पहुंच गई। 10 बजे सेंसेक्स 52846 तक पहुंच गया जबकि निफ्टी 460 अंकों की गिरावट के साथ 15785 अंक तक पहुंच गया।
Recommended Video

दरअसल माना जा रहा है कि रूस के कच्चे तेल के निर्यात पर अमेरिका और अन्य देश प्रतिबंध लगा सकते हैं इसके चलते बाजार पर भारी दबाव देखने को मिल रहा है। जुलाई 2008 के बाद कच्चे तेल की कीमत अपने उच्चतम स्तर 139 बैरल प्रति डॉलर तक पहुंच गई है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते वैश्विक बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। एनर्जी, मेटल सहित कई बड़े सेक्टर में गिरावट देखने को मिली है।
बाजार में आज सबसे बड़ी गिरावट टाटा मोर्टर्स, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, हिंदुस्तान लीवर के शेयर में देखने को मिली। टाटा मोटर्स 4.63 फीसदी की गिरावट के साथ 397 अंक पर ट्रेड कर रहा है। जबकि हिंदुस्तान लीवर 3 फीसदी की गिरावट के साथ 1958 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं स्टेट बैंक का शेयर 439 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। एचडीएफसी बैंक की बात करें तो यह 1310 अंकों पर पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications