20 जुलाई तक बदलवाएं 500-1000 के नोट, जानिए इस मैसेज का सच
नई दिल्ली। इन दिनों इंटरनेट पर एक मैसेज खूब वायरल हो रहा है। इसमें लिखा है कि मोदी सरकार ने पुराने नोट बदलने का एक बार और मौका दिया है। मैसेज के अनुसार आप 20 जुलाई तक अपने पुराने नोट बदलवा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है इस वायरल मैसेज का सच।

क्या है इस मैसेज का सच?
दरअसल, भारत सरकार ने बैंकों, को-ऑपरेटिव बैंकों और पोस्ट ऑफिस के लिए यह सुविधा दी थी, न कि आम आदमी को। भारत सरकार ने कहा है कि बैंक, को-ऑपरेटिव बैंक और पोस्ट ऑफिसों के पास जो पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट हैं वह उन्हें भारतीय रिजर्व बैंक से बदलवा सकते हैं। इसकी आखिरी तारीख 20 जुलाई है। इससे आम आदमी का कुछ लेना-देना नहीं है। सरकार ने क्या नोटिफिकेशन जारी किया था उसे आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

बैंकों को क्यों दी ये सहूलियत?
दरअसल, यह राहत सिर्फ बैंकों, पोस्ट ऑफिस और को-ऑपरेटिव बैंकों को इसलिए दी गई है, ताकि वह अपने पास जमा पुराने नोट भारतीय रिजर्व बैंक में जमा करा कर नए नोट ले सकें और कैश की किल्लत से निपट सकें। कैश की किल्लत के चलते बैंक किसानों को कैश नहीं दे पा रहे हैं। महाराष्ट्र के बहुत से को-ऑपरेटिव बैंकों के पास भारी मात्रा में पुराने नोट पड़े हैं।

9 नवंबर 2017 को बंद हुए थे नोट
पुराने नोट न बदल पाए जाने के चलते ये को-ऑपरेटिव बैंक किसानों को कैश नहीं दे पा रहे हैं। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक भी पुराने नोटों को नहीं बदल रहा था। सिर्फ नासिक के जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक की बात करें तो उसी के पास करीब 340 करोड़ रुपए के 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट पड़े हैं। आपको बता दें कि 9 नवंबर से 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों को अमान्य घोषित कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications