बहुत जल्द फेसबुक ऐप में इंटिग्रेट होगा वॉट्सऐप
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर लंबी चैटिंग करने वालों के लिए एक खुशखबरी आ रही है, खबर है कि फेसबुक अपने ऐंड्रॉयड ऐप में वॉट्सऐप को इंटिग्रेट करने का प्लान कर रहा है। जिसके जरिए अब एक ही बटन पर आराम से चैट कर सकते हैं। खबर है कि फेसबुक ने स्टेटस अपडेट्स के ऐक्शन बटन्स में वॉट्सऐप जैसे आइकन वाला 'सेंड' बटन ऐड किया है। यह खबर गीक टाइम ने दी है।

अगर यह खबर सही है तो वाकई में सीधे तौर पर वॉट्सऐप के सारे यूजर्स फेसबुक के हो जायेंगे जिनकी वजह फेसबुक का मार्केट खराब हुआ था और फेसबुक ने व्हाटसअप को खरीद लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम्स पहले से ही इंटिग्रेशन पर काम कर रही थीं जिसमें फेसबुक मेसेंजर और वॉट्सऐप के बीच अच्छे से मैसेज का आदान-प्रदान हो सके। मालूम हो कि पिछले साल ही वॉट्सऐप को फेसबुक ने खरीदा था।












Click it and Unblock the Notifications