फेसबुक लाया ये नया फीचर, मैसेंजर यूजर्स को होगा फायदा
नई दिल्ली। फेसबुक की तरफ से गुरुवार को घोषणा की है कि जल्द ही भारत के मैसेंजर यूजर्स के लिए भी 'डिस्कवर' टैब उपलब्ध होगा। इसकी सहायता से आपको आसपास की जगहों और बिजनेस को ढूंढ़ने में आसानी होती है। फेसबुक ने एक बयान में कहा है कि वह धीरे-धीरे डिस्कवर टैब को भारत में लॉन्च करने जा रहा है, जो मैसेंजर का एक नया फीचर है। इसकी मदद से लोग बॉट्स और कारोबारी पेजों को आसानी से ढूंढ़ सकेंगे। साथ ही ब्राउजिंग और अधिक सरल हो जाती है।

यह नया फीचर मैसेंजर की होम स्क्रीन पर निचले दाएं कोने में होता है। इसकी शुरुआत अमेरिका से की गई थी। अब इसे भारत समेत कई अन्य देशों में भी लाने का फैसला किया गया है। इसके अलावा, फेसबुक ने चैट एक्सटेंशन भी मैसेंजर ऐप में जोड़ा है, जिसकी मदद से लो एक साथ एक ही चीज को लेकर चैट कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications