फेसबुक, सिस्को और एचपी दिखा रही हैं यहां रुचि

रवि शंकर प्रसाद का कहना है कि ऐसा नहीं है कि भारत में निवेश आने की संभावनाएं नहीं है। बल्कि फेसबुक, एचपी जैसी कम्पनियां भारत में और भी ज्यादा निवेश करने के लिए आगे आ रही हैं। उन्होंने बताया कि फेसबुक और एचपी जैसी कम्पनियों ने भारत में निवेश करने में रुचि जाहिर की है। रविशंकर प्रसाद इन बड़ी कम्पनियों के सीईओ से मिले हैं।
बतया जा रहा है कि यदि विदेशी कम्पनियां ज्यादा से ज्यादा भारत में निवेश करती हैं तो रोजगार के विकल्प खुलेंगे। इसके अलावा भारतीय अर्थव्यवस्था की खस्ता हालत सुधर सकती है।
उन्होंने बताया कि भारत में एचपी के करीब चालीस हजार कर्मचारी भारत में हैं। और भारत में अमेरिका के बाद सबसे बड़ा कारोबार है। खबर है कि दूरसंचार मंत्री ने जापान के उद्योग मंत्री काजयोशी से भी मुलाकात की। काजयोशी भी इस दौरान मौजूद थे। उन्होंने इस मौके पर काजयोशी से मोबाइल टावर और उर्जा क्षेत्र के विकास से जुड़ी बातचीत की।












Click it and Unblock the Notifications