स्पैनडील के बाद अब फेसबुक के मैसेंजर ऐप के लिए काम करेंगे आनंद चेंद्रशेखरन
नई दिल्ली। फेसबुक ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने मैसेंजर ऐप के लिए स्नैपडील के पूर्व मुख्य उत्पाद अधिकारी आनंद चंद्रशेखरन को बतौर सीपीओ नियुक्ति किया है। चंद्रशेखरन ने खुद इस बात की जानकारी अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी।

उन्होंने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखते हुए इस बात की जानकारी दी और लिखा कि वो फेसबुक मैसेंजर प्लेटफॉर्म पर काम करने के लिए फेसबुक से जुड़ रहे हैं और इस नए काम के लिए काफी उत्साहित हैं।
आपको बता दें कि चंद्रशेखरन की नियुक्ति को लेकर फेसबुक की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। फेसबुक ने इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन चेंद्रशेखरन के पोस्ट से इसे कंफर्म माना जाता रहा है।
आपको बता दें कि चंद्रशेखरन स्नैपडील में बतौर मुख्य उत्पाद अधिकारी थे। वहीं उससे पहले वो एयरटेल में चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर के तौर पर काम कर चुके हैं। वहीं साल 2011 से 2014 तक वो याहू में वरिष्ठ निदेशक पद पर भी काम कर चुके हैं। ऐसे में चंद्रशेखरन अपनी नई पारी को लेकर काफी उत्साहित है।












Click it and Unblock the Notifications