'भारत 20 साल में बन सकता है विकसित देश', पूर्व RBI गवर्नर ने अर्थव्यवस्था को लेकर बताया पूरा प्लान
C Rangarajan के मुताबिक भारत 20 साल में विकसित देश बन सकता है, लेकिन इसके लिए उसको अर्थव्यवस्था पर काफी ध्यान देने की जरूरत है।

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर सी रंगराजन शनिवार को 'ICFAI फाउंडेशन फॉर हायर एजुकेशन' के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारत की मौजूदा अर्थव्यवस्था और भविष्य में उसकी स्थिति के बारे में खुलकर बात की। सी रंगराजन के मुताबिक अभी भारत का लक्ष्य 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का है, जो एक शॉर्ट टर्म एस्पिरेशनल गोल है। इसके बाद भी हमारा देश मिडिल इनकम वाले देश के रूप में जाना जाएगा, क्योंकि यहां प्रति व्यक्ति आय 3472 अमेरिकी डॉलर होगी। उनके मुताबिक भारत दो दशक में यानी 20 साल में विकसित देश बन जाएगा। इसके लिए 8-9 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल करनी होगी।
सी रंगराजन के मुताबिक भारत में प्रति व्यक्ति आय कम से कम 13,205 अमेरिकी डॉलर होनी चाहिए। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अर्थव्यवस्था को 8 से 9 प्रतिशत के बीच मजबूत वृद्धि बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुल उत्पादन स्तर पर भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। ये अपने आप में एक प्रभावशाली उपलब्धि है, लेकिन प्रति व्यक्ति आय के मामले में आईएमएफ के अनुसार भारत का स्थान 197 देशों में 142वां है। ऐसे में इसमें सुधार की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि देश के नीति निर्माताओं का तत्काल ध्यान अर्थव्यवस्था की विकास दर को बढ़ाने पर होना चाहिए। 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था की उपलब्धि एक अच्छा शॉर्ट टर्म एस्पिरेशनल गोल है। इसमें 9 प्रतिशत की सतत वृद्धि के लिए कम से कम पांच साल लगेंगे। फिर भी इसके अंत में भारत की प्रति व्यक्ति आय केवल 3472 अमेरिकी डॉलर होगी और हम तब भी एक निम्न मध्यम आय वाले देश के रूप में जाने जाएंगे। हमें इस प्रकार एक लंबा रास्ता तय करना है। ये केवल दिखाता है कि हमें निश्चित रूप से तेजी से दौड़ने की जरूरत है।
स्पष्ट रोडमैप की जरूरत
पूर्व आरबीआई गवर्नर के मुताबिक कोविड-19, रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद भारत के भविष्य के विकास के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करने की जरूरत है। शुरूआत में विकास दर को बढ़ाकर 7 प्रतिशत करने की आवश्यकता है और फिर इसे आठ से नौ प्रतिशत की विकास दर के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत पडे़गी। पिछले आंकड़ों को देखा जाए तो भारत एक वर्ष में इस तरह की विकास दर प्राप्त कर सकता है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications