बिना आधार वाले विकास पर बोले राजन- संभल जाए दुनिया
मुंबई। वर्ष 2008 में आई मंदी के संदर्भ में 3 साल पहले ही चेतावनी देन वाले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने फिर से दुनिया को संभलने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर के देशों में कम ब्याज दरों के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान हो सकता है।
राजन ने कहा कि यूरोप और अमेरिका के साथ पूरी दुनिया के देशों ने विकास बढ़ाने के लिए ब्याज दरें कम कर रखी हैं लेकिन इसके चलते वो एक तरह के जाल में फंस रहे हैं।
नए कानूनों की जरूरत
राजन ने कहा कि अच्छे समाधान के लिए नए कानूनों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें इस समय अंतरराष्ट्रीय चर्चा और सहमति बनाने की आवश्यकता है।
राजन ने यह भी कहा कि हम ऐसे घेरे में जा रहे हैं जहां बिना किसी आधार के वृद्धि पैदा हो रही है। वृद्धि में सृजन की जगह एक दूसरे की वृद्धि को खिसका रहे हैं।
गौरतलब है कि राजन 4 सितंबर को ही आरबीआई के गवर्नर पद से पदमुक्त हुए हैं। उनकी जगह आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर उर्जित पटेल ने ली है।












Click it and Unblock the Notifications