Cryptocurrency News: ईथर 4000 डॉलर के पार, Solana की कीमत ने सभी को चौंकाया
नई दिल्ली, 4 सितम्बर। शनिवार को अधिकांश क्रिप्टोकरेंसी ग्रीन में कारोबार कर रही थीं। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर ने मजबूत कारोबार किया है और यह शनिवार दोपहर 3900 डॉलर से ऊपर कारोबार कर रही थी। हालांकि शुक्रवार को देर शाम ईथर ने एक बार 4000 डॉलर का आंकड़ा पार किया था जो कि दूसरा सर्वोच्च स्तर रहा। हालांकि यह फिर नीचे उतर आई थी।

शनिवार दोपहर 12:06 बजे हांगकांग के बाजार में ईथर 3914 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। एथेरियम ब्लॉकचेन की डिजिटल करेंसी की कीमतों में जुलाई के आखिर से अब तक 50 प्रतिशत की उछाल आई है। पिछले 7 दिनों में ही ईथर में 20 प्रतिशत की बढ़त आई है।
ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट भी बढ़ा
क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर नजर डालें तो शनिवार को ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप 2.27 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में इसमें 3.45 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 50,000 डॉलर पार करने के बाद एक बार फिर नीचे लौट आई है और यह 49,755 डॉलर पर कारोबार कर रही है। हालांकि पिछले 24 घंटे के मुकाबले यह 2.30 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रही है।
सोलाना ने सभी को चौंकाया
इस दौरान एक अन्य क्रिप्टोकरेंसी सोलाना ने आश्चर्यजनक रूप से वृद्धि दर्ज की है और यह सातवीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बन गई है। सोलाना पिछले सात दिनों में मजबूत रैली के साथ 70 प्रतिशत ऊपर पहुंच गई है। शनिवार को सोलाना की कीमत 147 डॉलर के ऊपर पहुंच गई जो कि शुक्रवार के मुकाबले 10 प्रतिशत से ज्यादा है।
पोलकाडॉट ने भी अच्छी बढ़त बरकरार रखी है। शनिवार सुबह पोलकाडॉट 33.63 डॉलर पर कर रही थी। पिछले सात दिनों में 27 प्रतिशत ऊपर चढ़ गई है।












Click it and Unblock the Notifications