PF क्लेम में नहीं होगी देरी! EPFO के सिस्टम में होने जा रहा ये बड़ा काम, जानें क्या होगा फायदा
EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए बड़े बदलाव करने जा रहा है। EPFO को उम्मीद है कि वह 31 मार्च तक अपने तकनीकी सुधार का पहला चरण पूरा कर लेगा, जिससे PF क्लेम प्रोसेस, सेटलमेंट और ट्रांसफर जैसी सेवाएं तेज हो जाएंगी।
इस सुधार के तहत डेटाबेस को सेंट्रलाइज किया जाएगा, जिससे प्रोसेसिंग समय कम होगा और सदस्यों को सेवाओं का लाभ जल्दी मिलेगा।

EPFO: क्या होगा नया बदलाव?
EPFO का नया सिस्टम Central IT Enabled System (CITES) 2.01 के नाम से जाना जाएगा। यह सिस्टम मौजूदा फील्ड ऑफिस एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर की जगह लेगा और सेवाओं को और ज्यादा प्रभावी बनाएगा। इस आधुनिकीकरण प्रयास के तहत...
- UAN-बेस्ड लेजर सुविधा: सभी सदस्य खातों को यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से जोड़ा जाएगा।
- क्लेम सेटलमेंट और पेमेंट प्रोसेस में तेजी: PF निकासी, ट्रांसफर और शिकायतों का समाधान पहले से तेज होगा।
- डेटाबेस सेंट्रलाइजेशन: देशभर के EPFO खातों का डेटा एक ही प्लेटफॉर्म पर होगा, जिससे सूचनाओं की एक्सेस और अपडेट में आसानी होगी।
EPFO: क्यों जरूरी था यह बदलाव?
EPFO के पास इस साल 7 मार्च तक 11.78 करोड़ से अधिक सदस्य खाते थे, लेकिन बीते कुछ वर्षों में यह PF क्लेम प्रोसेस, खातों के ट्रांसफर और ई-पासबुक एक्सेस जैसी सेवाओं में देरी की समस्या से जूझ रहा था। कई सदस्य छोटी-छोटी जानकारी अपडेट कराने के लिए महीनों इंतजार करने को मजबूर थे।
EPFO के अधिकारी संगठनों ने भी आईटी सिस्टम में सुधार की मांग की थी, ताकि रिटायरमेंट फंड मैनेजमेंट को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। इन चुनौतियों को हल करने के लिए EPFO अब अपने सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है।
EPFO: आगे क्या होगा?
EPFO ने हाल के महीनों में अपने प्लेटफॉर्म को आधुनिक बनाने और ग्राहक सेवाओं को बेहतर करने पर जोर दिया है। CITES 2.01 के पहले चरण के पूरा होने के बाद, EPFO अपने सिस्टम को और अधिक उन्नत करने की योजना बना रहा है।
EPFO: सदस्यों को कैसे मिलेगा फायदा?
- PF क्लेम, सेटलमेंट और ट्रांसफर पहले से तेज होगा।
- शिकायतों का समाधान जल्द होगा, जिससे सदस्यों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
- ऑनलाइन सर्विसेस का एक्सेस आसान होगा, जिससे लोग घर बैठे अपना PF संबंधित कार्य कर सकेंगे।
EPFO का यह सुधार करोड़ों कर्मचारियों के लिए राहतभरा होगा, क्योंकि इससे उनकी PF सेवाओं में लगने वाला समय कम हो जाएगा। 31 मार्च तक पहले चरण के पूरा होने के बाद, EPFO के सदस्य अपनी सेवाओं का अधिक डिजिटल और तेज लाभ उठा सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications