EPFO Higher Pension: क्या है हायर पेंशन स्कीम, 3 मई है डेडलाइन, जानें क्या मिलेंगे फायदे

EPFO Higher Pension: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने हायर पेंशम स्कीम की आवेदन की आखिरी तारीख 3 मई 2023 बताई है। ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स 3 मई तक ही अप्लाई कर सकते हैं।

What is EPFO Higher Pension

EPFO Higher Pension: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) यानी ईपीएफओ अपने एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को ज्यादा पेंशन ऑप्शन यानी हायर पेंशम स्कीम चुनने का मौका दिया है। हायर पेंशम स्कीम के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी डेडलाइन 3 मई है।

ईपीएफओ ने इसके लिए ज्वाइंट वेरिफिकेशन ऑप्शन के लिए आवेदन करने का तरीका बताया है। हायर पेंशन स्कीम क्या, इसके क्या फायदे हैं, एलिजिबिलिटी क्या है, इंटरेस्ट रेट क्या है, आइए जानें सबकुछ...?

हायर पेंशन स्कीम के लिए आवेदन की समय सीमा नजदीक आने के साथ, ईपीएफओ ने कर्मचारी और नियोक्ता के वेतन विवरण की जांच के बारे में कई जानकारियां दी हैं।

23 अप्रैल 2023 को जारी एक सर्कुलर में ईपीएफओ ने कहा था कि एक ऑनलाइन सिस्टम तैयार किया गया है। जिसमें 01 सितंबर 2014 को या उससे पहले रिटायर होने वाले कर्मचारियों के आवेदन करने की डेडलाइन 3 मई 2023 है। उन्होंने बताया था कि हायर पेंशन स्कीम के आवेदनों की फील्ड ऑफिस जांच और सत्यापन किया जाएगा।

सर्कुलर में आगे बताया गया है कि आवेदन के बाद जह सभी जरूरतें सही पाई जाती है तो नियोक्ताओं द्वारा दी गई जानकारी की तुलना फील्ड ऑफिस में रखी गई डिटेल्स से की जाएगी। दोनों डिटेल मैच खाने के बाद ही बकाया राशि को कैलकुलेट कर जमा करने के आदेश दिए जाएंगे।

अगर इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है तो नियोक्ता और कर्मचारी/पेंशनभोगी को बताया जाएगा कि जरूरी डिटेल्स जमा करने के लिए 30 दिन और समय मिल रहा है।

कौन हैं हायर पेंशम स्कीम क लिए एलिजिबल

1) कर्मचारी जो 1 सितंबर 2014 से पहले सदस्य (सब्सक्राइबर्स) बने और अभी तक हैं...

2) कर्मचारी और नियोक्ता जिन्होंने 5,000 या 6,500 रुपये की मानक वेतन सीमा से अधिक वेतन का योगदान दिया था।

हायर पेंशम स्कीम: आवेदन कैसे करें

1. सबसे पहले ईपीएफओ पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाकर डिजिटली लॉग इन कर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करी होगी। जिसे बाद आवेदक को रसीद संख्या दी जाएगी।

2. इसके बाद हायर पेंशन वाले कंबाइंड ऑप्शन के लिए आवेदन किए गए मामले की जांच की जाएगी।

3. इसके बाद SMS के जरिए जानकारी दी जाएगी।

4. अगर कोई डिटेल मिसिंग होती है तो कर्मचारी और नियोक्ता से ईपीएफओ द्वारा संपर्क किया जाएगा और गलतियों को सुधारने के लिए एक महीने का समय दिया जाएगा।

5. वित्त वर्ष 2023 में EPF पर ब्याज दर बढ़कर 8.15% हो गई, जो कि लघु बचत श्रेणी में सबसे अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+