EPFO ने पेंशन स्कीम को लेकर दिया बड़ा अपडेट, जानें कब तक बढ़ी हाई पेंशन की डेडलाइन?

EPFO news,कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की तरफ से बड़ा अपडेट जारी किया गया है। अधिक पेंशन पाने का विकल्प चुनने की डेडलाइन एक बार फिर से बढ़ा दी गई है। इस कदम से लाखों लोगों को और समय मिल गया है।

नए अपडेट के मुताबिक, उच्च पेंशन के लिए वेतन की डिटेल्स ईपीएफओ की साइट पर अपलोड करने के लिए एंप्लॉयर्स को अब 31 मई 2024 तक का समय दिया गया है। अब नियोक्ताओं को ज्यादा पेंशन का विकल्प चुनने के लिए एक्स्ट्रा समय मिलेगा और वह अपने कर्मचारियों के लिए हायर पेंशन डिटेल्स मई तक भर सकते हैं।

EPFO Extends Deadline for Employers Upload Details for Higher Pensions by May 31 2024

श्रम मंत्रालय की ओर से एक बयान में कहा गया है कि ईपीएफओ के सेंटर बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के चेयरमैन ने एम्प्लॉयर्स के लिए संबंधित ब्योरा अपलोड करने की समय सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले ऊंची पेंशन का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों का वेतन डिटेल्स अपलोड करने के लिए एम्प्लॉयर को 31 दिसंबर, 2023 तक का समय दिया गया था।

ऑनलाइन आवेदन सुविधा 26 फरवरी, 2023 को शुरू हुई थी। हायर पेंशन का विकल्प चुनने की पहली डेडलाइन 3 मई, 2023 थी। बाद में समय सीमा 26 जून, 2023 तक बढ़ा दी गई थी। इसके बाद एक बार फिर से तीन महीने की अतिरिक्त अवधि भी दी गई लेकिन बाद में समय सीमा 31 दिसंबर, 2023 तक बढ़ाई गई।

बता दें कि, ईपीएफओ ने अपने सभी ग्राहकों को हाई कॉन्ट्रिब्यूशन पर अधिक पेंशन के लिए विकल्प/संयुक्त विकल्प चुनने के लिए आवेदन जमा करने के लिए एक ऑनलाइन सुविधा प्रदान की थी। ईपीएफओ के मुताबिक 11 जुलाई, 2023 तक पेंशनभोगियों/ ईपीएफओ सदस्यों के कुल 17.49 लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+