EPFO E-Passbook सर्विस चल रही है डाउन, इन तरीकों से चेक करें पासबुक बैलेंस
EPFO पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी भविष्य निधि संठगन का पासबुक ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने की सुविधा पिछले कुछ दिनों से काम नहीं कर रही है।

पिछले एक हफ्ते से कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफओ) पोर्टल पर ई-पासबुक सर्विस डाउन चल रही है। जिसके चलते ईपीएफओ के सब्सक्राइबर्स अपनी ई- पासबुक चेक नहीं कर पा रहे हैं। जिसकी शिकायत वे सोशल मीडिया पर कर रहे हैं।
कई पीएफ सब्सक्राइबर्स ने सोशल मीडिया पर ई- पासबुक को एक्सेस और डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। जिसके लेकर लगातार अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट किया, कि, मेंबर पासबुक अभी भी डाउन है। मुझे पता है कि आप लोगों से शिकायत करने का कोई मतलब नहीं है।
इस पर ईपीएफओ ने ट्विट के जरिए जवाब देते हुए लिखा कि, प्रिय मेंबर, असुविधा के लिए हमें खेद है। संबंधित टीम मामले की जांच कर रही है। कृपया कुछ समय प्रतीक्षा करें। सुविधा जल्द शुरू हो जाएगी।
लगातार सामने आ रही शिकायतों के मद्देनजर ईपीएफओ दूसरे तरीके से पासबुक एक्सेस करने की सुविधा दे रहा है। ईपीएफओ ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि मेंबर्स अपनी पासबुक उमंग ऐप और एसएमएस के जरिए देख सकते हैं।

ईपीएफ वेबसाइट के अनुसार, मेंबर्स पासबुक सर्विस UMANG ऐप के माध्यम से उपलब्ध है। इसके अलावा जिन यूजर्स को पासबुक देखने में दिक्कत आ रही है। वे एसएमएस और मिस्ड कॉल के जरिए भी अपना बैलेंस देख सकते हैं।
मिस्ड कॉल के जरिए आप चेक कर सकते हैं बैलेंस
आप भी अगर अपनी पासबुक देखने चाहते हैं तो आपको अपने रजिस्टर मोबाइल से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करें। फोन डिस्कनेक्ट होने के तुरंत बाद आपको अपने ईपीएफ खाते के डेटा के बारे में जानकारी के साथ एक एसएमएस प्राप्त होगा। इसमें आपके ईपीएफ खाते के बैलेंस की जानकारी होगी।
उमंग एप पर ऐसे देखें ईपीएफ पासबुक
- UMANG ऐप डाउनलोड करें और खोलें और अपने अकाउंट में लॉग इन करें।
- सर्च बार में 'ईपीएफओ' दर्ज करें और सर्च करने के लिए क्लिक करें।
- सर्विस की सूची से 'व्यू पासबुक' चुनें।
- अपना यूएएन नंबर, ओटीपी दर्ज करें और रिक्वेस्ट सबमिट करें।
- मेंबर आईडी चुनें और ईपासबुक डाउनलोड करें।
एमएमएस के जरिए जान सकते हैं अपना बैलेंस
पीएफ सब्सक्राइबर्स अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से अपना ईपीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। 7738299899 पर एक मैसेज भेजकर, आप अपना UAN और अपने बैंक खाता संख्या के अंतिम चार अंक देकर बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications