EPF interest rate 2023: क्या EPFO इस साल कर्मचारियों को PF पर अधिक ब्याज देगा?
EPF interest rate 2023:वेतनभोगी कर्मचारियों को चालू वित्तीी वर्ष में उनके भविष्य निधि योगदान पर उच्च ब्याज दर देगा या नहीं आइए जानते हैं।

कर्मचारी के रिटायरमेंट के बाद के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) पर निर्भर रहते हैं। ये ही कारण है कि हर साल कर्मचारी पीएफ में ब्याज दर में बढ़ोत्तरी हुई या नहीं इस पर नजर टिकाए रहे है। याद रहे बढ़ा हुआ ब्याज ईपीएफ अकाउंट में क्रेडिट हो जाता है। 2024 में जब लोगसभा चुनाव होने वाले हैं तो कर्मचारी ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) ब्याज दर 2023 में बढ़ोत्तरी करेग होगी। आइए जानते हैं कि क्या इस बार EPFO
ईपीएफ पर ब्याज दर में बढ़ोत्तरी होगी या घटाया जाएगा ?
वेतनभोगी कर्मचारियों को फिलहाल निराशा ही हाथ लगेगी क्योंकि चालू वित्तीय वर्ष में उनके प्रोविडेंट फंड (PF) पर उच्च ब्याज दर नहीं मिल सकती है।द फाइनेंशियल एक्सप्रेस ने आज रिपोर्ट के अनुसार प्रोविडेंट फंड (PF) पर उन्हें बढ़ी हुई पीएफ ब्याज दर के लिए एक और साल इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि चालू वित्तीय वर्ष में यह लगभग 8% होने की उम्मीद है।
होने वाली है ये अहम बैठक
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड की बैठक 25 और 26 मार्च को होने की उम्मीद है। बोर्ड की इस बैठक में ईपीएफ ब्याज दर के मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे।
नई ईपीएफ ब्याज दर
मार्च महीने की सीबीटी की बैठक के बाद नई ईपीएफ ब्याज दर की घोषणा हो सकती है। हालांकि, बैठक के सटीक एजेंडे और स्थान को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications