EPF खातों में कब जमा होगा ब्याज, कैसे चेक करेंगे बैलेंस? जानिए सबकुछ
वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने फरवरी 2024 में 2023-2024 वित्तीय वर्ष के लिए भविष्य निधि जमा के लिए ब्याज दर की घोषणा कर दी है। वर्ष 2022-23 में ईपीएफ पर ब्याज दर 8.15 प्रतिशत थी जो कि 2023-24 में बढ़कर 8.25% हो गई है। ऐसे में ईपीएफ खाता धारकों को ये बात की जानकारी जरूरी है कि कब तक उनके पीएफ अकाउंट्स में इंट्रेस्ट की राशि जमा की जाएगी।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने फरवरी 2024 में पीएफ खातों में जमा राशि के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ब्याज दर बढ़ाकर 8.25% कर दी थी। जिसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर एक सदस्य ने ईपीएफओ से सवाल किया कि पीएफ पर ब्याज खातों में कब जमा होगा? इसके जवाब में ईपीएफओ ने कहा, "प्रिय सदस्य, प्रक्रिया पाइपलाइन में है और शीघ्र ही वहां दिखाई जा सकती है। जब भी ब्याज जमा किया जाएगा, वह जमा हो जाएगा और पूरा भुगतान कर दिया जाएगा। ब्याज की कोई हानि नहीं होगी।"

28.17 करोड़ सदस्यों के खातों में जमा होगा ब्याज
वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ब्याज मार्च 2024 तक ईपीएफओ के 28.17 करोड़ सदस्यों के खातों में दिया गया है। ईपीएफओ के एक बयान में कहा गया, "वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ब्याज आज तक ईपीएफओ के 28.17 करोड़ सदस्यों के खातों में प्रदान किया गया है। सदस्य कृपया अपनी ईपीएफ पासबुक की जांच कर सकते हैं।"
कैसे चेक करें ईपीएफ बैलेंस?
यदि आपका यूएएन ईपीएफओ के साथ पंजीकृत है, तो आप 7738299899 पर एक एसएमएस भेजकर अपने नवीनतम योगदान और पीएफ शेष के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
चार तरीकों का उपयोग करके ईपीएफ खाते की शेष राशि की जांच की जा सकती है-
उमंग ऐप का उपयोग करके
ईपीएफ सदस्य ई-सेवा पोर्टल पर जाकर
मिस्ड कॉल देकर
एसएमएस भेजकर
उमंग ऐप पर ऐसे चेक करें ईपीएफ बैलेंस
Step 1: उमंग ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें
Step 2: अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें
Step 3: विकल्पों में से "ईपीएफओ" विकल्प चुनें
Step 4: "पासबुक देखें" पर क्लिक करें।
Step 5: अपना यूएएन दर्ज करने के बाद गेट ओटीपी पर क्लिक करें।
Step 6: आपकी पासबुक और ईपीएफ बैलेंस स्क्रीन पर दिखाई देगा।












Click it and Unblock the Notifications