छलका Tesla के कर्मचारी का दर्द, 5 साल कंपनी में काम करने का मिला इनाम, फोन पर नौकरी से किया बर्खास्त
नई दिल्ली। दुनियाभर के देशों की अर्थव्यवस्था नाजुक दौर से गुजर रही है। महंगाई बढ़ रही है तो वहीं निजी सेक्टर की कंपनियां बड़े पैमाने पर नौकरी में छंटनी कर रही है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की कंपनी भी इस दौर से खुद को बचा नहीं पाई है। एलन मस्क की कंपनी टेस्टा पर कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने बड़ा आरोप लगाया है। टेस्ला के पूर्व कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने नियमों को ताख पर रखकर फोन पर नौकरी से बर्खास्त करने की सूचना दी।

टेस्ला के कर्मचारी का दर्द
टेस्ला के पूर्व कर्मचारी रूजवेल्ट जॉइंटर ने अपने दर्द को बयां किया है। उन्होंने कहा कि वो पिछले पांच सालों से टेस्ला के लिए दिलों जान से काम कर रहे थे। उन्होंने अपना 100 परसेंट अपने काम के लिए दिया। उनकी नियुक्ति साल 2017 में बतौर मैंटिनेंट सुपरवाइजर हुई थी। ऑफिस के लोग भी उनके काम से खुश थे और कभी किसी तरह की शिकायत मेरे काम को लेकर नहीं की गई, लेकिन कंपनी के लिए अपना समर्पण दिखाने का मुझे इनाम मिला कि बिना किसी कारण मुझे नौकरी से बर्खास्त कर दिया।

फोन पर मैनेजर ने दी जानकारी
रूजवेल्ट जॉइंटर ने टेक्सास कोर्ट में टेस्ला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि वो कुछ दिनों की छुट्टी लेकर परिवार के साथ वैकेशन पर गए थे। वो वैकेंशन पर ही थे कि उनके मैनेजर ने उन्हें फोन कर कहा कि उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया जा रहा है। इतना ही नहीं कंपनी ने उन्हें न तो कोई एडवांस नोटिस दी और न ही दूसरे नौकरी खोजना को समय दिया। रूजवेल्ट जॉइंटर ने कोर्ट के सामने दलील दी है कि उनके काम को लेकर किसी ने कभी शिकायत नहीं की, लेकिन बिना किसी कारण उन्हें अचानक से नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।

मात्र 1 हफ्ते की सैलरी
रूजवेल्ट जॉइंटर ने कहा कि कंपनी के मैनेजर ने उनसे कहा कि उन्हें ईमेल के जरिए एक प्रस्ताव और एंग्रीमेंट की कॉपी मिलेगी, जिसमें उन्हें 1 हफ्ते की सैलरी का ऑफर होगा। उन्हें वो कॉपी साइन करना है। 10 जून को उन्हें नौकरी से निकाला गया और 11 जूीन को उनके ईमेल पर एग्रीमेंट प्राप्त हुआ, जिसमें उन्हें 1 ङप्ते की सैलरी और दो महीने का हेल्थ इंश्योरेंस ऑफर किया गया।

कोर्ट पहुंचा कर्मचारी
रूजवेल्ट जॉइंटर अपने साथ हुई इस कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने टेक्सास कोर्ट के सामने पूरा मामला रखा है और सारे दस्तावेज जमा किए हैं। रूजवेल्ट कहते हैं कि कंपनी की ओर से पहले भी ऐसा किया जाता रहा है। दरअसल टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने मई 2022 में घोषणी की थी कि कंपनी अपने कई लोकेशन पर छंटनी करेगी। हाल ही में टेस्ला ने 200 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications