एलन मस्क का ऐलान, जल्द ही ट्विटर क्रिएटर्स को एड्स के लिए करेगा भुगतान

ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ऐलान किया है कि ट्विटर जल्द ही क्रिएटर्स को एड्स के लिए पैसे का भुगतान करेगा, इसके लिए पहले चरण में 5 मिलियन डॉलर का भुगतान किया जाएगा।

elon musk

ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने एक ट्वीट करके कहा कि आने वाले कुछ हफ्तों में ट्विटर क्रिएटर्स को पैसे देने की शुरुआत करने जा रहा है। मस्क ने कहा कि क्रिएटर्स के रिप्लाई पर जो एड रन करेगा उसपर उन्हें पैसा दिया जाएगा। पहले चरण में 5 मिलियन डॉलर का भुगतान किया जाएगा।

हालांकि मस्क ने इसके लिए एक शर्त रखी है। उन्होंने कहा कि यह पैसा सिर्फ उन्ही क्रिएटर्स को दिया जाएगा जिनका अकाउंट वेरिफाइड है। सिर्फ वेरिफाइड अकाउंट पर ऐड रन होने पर पैसा दिया जाएगा।

बता दें का अधिग्रहण करने के बाद एलन मस्क ने इसमे कई बड़े बदलाव किए हैं। ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन मॉल की शुरुआत हुई, इसके बाद कंपनी में कई बदलाव किए गए। अलग-अलग यूजर्स के लिए अलग ब्लू, ग्रे, येलो बैज की शुरुआत की गई।

इसके साथ ही ट्विटर जिन लोगों का अकाउंट ब्लू वेरिफाइड है उन्हें ट्वीट करने के एक घंटे के भीतर तक इसे एडिट करने का विकल्प दिया गया है। ट्विटर ने 7.99 डॉलर में यूजर्स को ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन दिया है।

एलन मस्क ने कहा कि यह ऐसा फीचर था, जिसकी सबसे ज्यादा मांग हो रही थी। यह विकल्प लोगों को पोस्ट एडिट करने की अनुमति देता है। अहम बात है कि ओरिजिनल पोस्ट को पांच से अधिक बार एडिट नहीं किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+