ICICI बैंक की पूर्व CEO चंदा कोचर पर ED की बड़ी कार्रवाई, 78 करोड़ की संपत्ति जब्त
नई दिल्ली। आईसीआईसीआई बैंक(ICICI Bank) की पूर्व सीईओ चंदा कोचर पर प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने चंदा कोचर की 78 करोच की संपत्ति जब्त की है। आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर और उनके परिवार की संपत्ति जब्त कर ली है। इसमें उनके मुंबई स्थित घर को भी शामिल किया गया है। वहीं उनके पति की कंपनी की कुछ संपत्ति को भी जब्त किया गया है।

आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल चंदा कोचर और उनके परिवार और वीडियोकॉन समूह के वेणुगोपाल धूत के मुंबई और औरंगाबाद ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी ने आईसीआईसीआई बैंक द्वारा वीडियोकॉन समूह को 1875 करोड़ रुपए के कर्ज को मंजूरी दिए जाने में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चंदा कोचर , पति दीपक कोचर और अन्य के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था। सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर पर प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई की थी। गौरतलब है कि सीबीआई ने इस मामले में इन तीनों और धूत की कंपनियों- वीडियोकॉन इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड (वीआईएल) के खिलाफ मामला दर्ज किया था।












Click it and Unblock the Notifications