ED ने को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष को किया अरेस्ट
प्रवर्तन निदेशालय ने कंडाला सर्विस को ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष एन भासुरंगन को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उनके बेटे अखिजित जेबी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। ईडी ने ये गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की है।
कंडाला सर्विस को-ऑपरेटिव बैंक में मनी लॉन्ड्रिंग केस में कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी की गई है। बता दें कि कंडाला सर्विस को-ऑपरेटिव बैंक त्रिवेंद्रम में मारनल्लूर के कंडाला में स्थित है। ईडी ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने दोनों को ईडी की हिरासत में भेज दिया।

आरोप है कि अपने कार्यकाल के दौरान इन लोगों ने कई अनाधिकृत लोन को पास करने में अहम भूमिका निभाई थी। जिसकी वजह से बैंक में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा हुआ। इस मामले में तिरुवनंतपुरम के मारानल्लूर थाने में केस दर्ज कराया गया। यह केस मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला था।
ईडी का आरोप है कि जांच में बैंक के प्रबंधन में कई अनियमितता पाई गई है। बैंक के शासी ब्रांच के उस वक्त अध्यक्ष भासुरंगन थे। शुरुआती जांच में पता चला कि इस पूरे मामले में 57 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा हुआ है। जिसकी वजह से बैंक को काफी नुकसान हुआ है।
ईडी ने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों की एक ही संपत्ति को गिरवी रखकर कई करोड़ रुपए का लोन दिया गया था। लंबे समय तक बकाया नहीं देने के बाद भी इन लोगों से वसूली नहीं की गई। फिलहाल कोर्ट ने दोनों ही आरोपियों को तीन दिन की हिरासत में भेज दिया है। दोनों को ईडी की हिरासत में भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications