PMC Bank Scam: पूर्व डायरेक्टर सुरिंदर अरोड़ा से हो रही है पूछताछ
नई दिल्ली। पीएमसी बैंक घोटाला मामले में बैंक के पूर्व डायरेक्टर सुरिंदर अरोड़ा से पूछताछ की जा रही है। आर्थिक अपराध शाखा के जॉइंट पुलिस कमिश्नर ने यह स्पष्ट किया है कि पीएमसी बैंक घोटाला मामले में बैंक के पूर्व निदेशक सुरिंदर अरोड़ा से पूछताछ की जा रही है।

वहीं मुंबई की एक अदालत ने पीएमसी घोटाला मामले में हाउसिंग डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के चेयरमैन राकेश वाधवन और उनके बेटे सारंग के साथ बैंक के पूर्व चेयरमैन वरयाम सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट ने इन तीनों की न्यायिक हिरासत 23 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है।
मुंबई पुलिस ने तीनों आरोपियों को बुधवार को महानगर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था। जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने उनकी न्यायिक हिरासत 23 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है। गौरतलब है कि 4,355 करोड़ रुपए के पीएम सी बैंक घोटाले में शामिल वाधवन और उनके बेटे सांरग को गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications