इस बड़े सरकारी बैंक ने दी चेतावनी, छोटी सी गलती आपका बैंक खाता कर देगी खाली

नई दिल्ली। देश के बड़े सरकारी बैंक ने अपने खाताधारकों को अलर्ट किया है । बैंक ने अपने ग्राहकों को अलर्ट करते हुए चेतावनी दी है और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जागरुक करने की कोशिश की है। देश के बड़े सरकारी बैंक पीएनबी(PNB) ने अपने ग्राहकों को अलर्ट करते हुए बताया है कि कैसे उनकी छोटी सी गलती उनके बैंक बैलेंस को मिनटों में खाली कर सकती है।

 PNB Alert to Bank Customers: Beware with This mistake while doing Net Banking otherwise you lost your Bank Balance.

पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को अलर्ट करते हुए कहा है कि गूगल, फेसबुक, याहू या फिर ट्विटर पर Punjab National Bank Branch/ ATM/ Costumer Support Numbers लिखकर कभी भी सर्च नहीं करें। बैंक ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी साझा की है और लोगों को फ्रॉड से बचने की सलाह दी है। बैंक ने कहा है कि कभी भी गूगल, फेसबुक के जरिए बैंक के ब्रांच या एटीएम या कस्टमर केयर का नंबर मांगना खतरे से खाली हो सकता है।

पीएनबी ने कहा है कि बैंक से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए https://www.pnbindia.in/ पर लॉगिन करके हासिल करें। बैंक ने खाताधारकों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि गूगल के जरिए मिले नंबरों पर फोन करके और अपने खाते से संबंधित जानकारी साझा करके आप मुश्किल में फंस सकते हैं। हैकर्स ऐसे लोगों को तुरंत अपना निशाना बनाते हैं और उनसे उनकी निजी जानकारी हासिल कर खाते में सेंधमारी कर उनकी जमापूंजी खाली कर देते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+