Bitcoin को डोनाल्ड ट्रंप ने बताया स्कैम, कहा- डॉलर के लिए खतरा

नई दिल्ली, 8 जून। बाइडेन से चुनाव हारने के बाद अक्सर चुप रहने वाले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिप्टोकरेंसी बाजार खासतौर से बिटकॉइन पर हमला बोला है। ट्रंप ने बिटकॉइन को डॉलर के खिलाफ एक घोटाला कहा है। अमेरिकी मीडिया नेटवर्क फॉक्स बिजनेस के साथ एक लाइव इंटरब्यू में ट्रंप ने अमेरिकी नियाकों को बिटकॉइन पर नियंत्रण रखने की सलाह दी क्योंकि यह डॉलर के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा है।

Donald Trump

ट्रंप के निशाना बनाने के बाद एक बार फिर बिटकॉइन की कीमत में गिरावट देखी गई और यह डिजिटल टोकन मंगलवार को हांगकांग के बाजार में 6 प्रतिशत नीचे गिरकर 32,770 डॉलर पर कारोबार कर रही थी।

पहले भी कर चुके हैं आलोचना
सोमवार को फॉक्स बिजनेस से बात करते हुए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा "बिटकॉइन एक घोटाले की तरह लगता है। मैं इसे पसंद नहीं करता क्योंकि यह करेंसी डॉलर से प्रतिस्पर्धा कर रही है। मैं चाहता हूं कि डॉलर दुनिया की करेंसी बने। जो कि मैं हमेशा कहता रहा हूं।"

हालांकि यह पहली बार नहीं है कि जब ट्रंप ने बिटकॉइन की आलोचना की है। राष्ट्रपति पद पर रहते हुए ट्रंप ने ट्विटर पर लिखा था कि मैं बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी का प्रशंसक नहीं हूं। ये पैसा नहीं है और इसका मूल्य बहुत अधिक अस्थिर है।

बिटकॉइन में गिरावट की शुरुआत टेस्ला सीईओ एलन मस्क की उस घोषणा के बाद हुई थी जिसमें कंपनी ने पूर्व घोषणा से पलटते हुए बिटकॉइन पेमेंट को रोक दिया था। इसके बाद मई के दूसरे पखवाड़े में चीनी नियामकों के क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध की घोषणा के बाद बिटकॉइन पहली बार 40,000 डॉलर के पार पहुंच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+