महंगाई का डबल झटका, पेट्रोल-डीजल के बाद LPG के दाम भी बढ़े, जानिए गैस सिलेंडर के नए रेट
पांच राज्यों में चुनावी मौसम की विदाई के साथ ही जनता को महंगा का डबल झटका लगा है।
नई दिल्ली, 22 मार्च: पांच राज्यों में चुनावी मौसम की विदाई के साथ ही जनता को महंगाई के झटके लगने शुरू हो गए है। पहले अमूल और मदर डेयरी जैसी बड़ी दूध निर्माता कंपनियों ने दूध के दाम बढ़ाए और अब ईंधन की कीमतों में बढ़ोत्तरी से महंगाई का डबल झटका लगा है। मंगलवार को जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ, वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम भी 50 रुपए बढ़ा दिए गए। ईंधन की कीमतों में ये बढ़ोत्तरी कई महीनों तक चले चुनावी सीजन के बीतने के बाद हुई है।
Recommended Video

अब क्या हैं एलपीजी सिलेंडर के नए रेट
एलपीजी की कीमतों में इजाफे के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वजन का गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर 949.50 रुपए का मिलेगा। इसके अलावा 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 2003.50 रुपए हो गई है। वहीं, 5 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 349 रुपए होगी।
114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचे कच्चे तेल के दाम
आपको बता दें कि इससे पहले एलपीजी सिलेंडर के दाम पिछले साल 6 अक्टूबर को बढ़ाए गए थे। वहीं पेट्रोल डीजल की कीमतें भी पिछले साल 4 नवंबर के बाद से स्थिर थीं। यहां तक कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद कीमतें नहीं बढ़ाई गईं थी। नवंबर की शुरुआत में कच्चे तेल की कीमतें 81 से 82 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थीं, जो अब 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म हुए हैं, जिसके बाद ईंधन की कीमतों में ये पहला इजाफा है।












Click it and Unblock the Notifications