कभी मजाक में शुरू हुई ये क्रिप्टोकरेंसी पहुंची टॉप 5 में, एलन मस्क की है फेवरेट
नई दिल्ली, 3 जून। स्पेस एक्स और टेस्ला जैसी कंपनी खड़ी करने वाले एलन मस्क की क्रिप्टोकरेंसी में दिलचस्पी जगजाहिर है। वो जिस क्रिप्टोकरेंसी को समर्थन करते हैं उसके सुनहरे दिन आ जाते है। कभी बिटकॉइन के प्रबल समर्थन एलन मस्क आजकल डोजकॉइन पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। यही वजह है कि यह क्रिप्टोकरेंसी आजकल चर्चा में है।

मस्क की फेवरेट क्रिप्टोकरेंसी ने बुधवार को 30 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की थी जबकि गुरुवार को दोपहर तक इसमें पिछले दिन के मुकाबले 14 प्रतिशत की उछाल बनी हुई थी। डोजकॉइन में ये उछाल तब आया है जब दो दिन पहले मंगलवार को अमेरिकी अरबपति बिजनेमैन ने इसके बारे में ट्वीट किया था।
कभी क्रिप्टोकरेंसी मीम के तौर पर शुरू हुई डोजकॉइन बुधवार 2 जून की उछाल के साथ टॉप 5 क्रिप्टोकरेंसी में पहुंच गई। 4,19,198 करोड़ रुपये की मार्केट कैप के साथ डोजकाइन 33.29 रुपये पर कारोबार कर रही थी। हालांकि पिछले 24 घंटे में यह 34.88 रुपये की कीमत तक पहुंची थी।
बिटकॉइन में भी बढ़त
सिर्फ डोजकॉइन की नहीं बल्कि दूसरी क्रिप्टोकरेंसी ने भी एक बार फिर से रफ्तार पकड़ी है। 3 जून को कुछ टॉप क्रिप्टोकरेंसी इस तरह से कारोबार कर रही थीं।
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटक़इन 5.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 29,88,287 रुपये पर कारोबार कर रही थी। दूसरे नंबर की क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम 2,18,997 पर कारोबार कर रही थी। यह पिछले दिन के मुकाबले 9.98 प्रतिशत की वृद्धि पर थी।
कैसे शुरू हुई डोजकॉइन?
सॉफ्टवेयर इंजीनियर बिली मार्कस और जैक्सन पामर ने 2013 में डोजकॉइन को एक मजाक के रूप में बनाया गया था। इसकी शुरुआत "डॉग" मीम, जिसमें एक कुत्ते को दिखाया गया है, के साथ हुई थी।
मार्कस ने पिछले दिनों रीडिट पोस्ट में लिखा था, "इसे मजाक के लिए बनाया गया था। मैंने बिना किसी अपेक्षा या योजना के इसे एक साथ फेंक दिया। इसे बनाने में लगभग 3 घंटे लगे।"
डोजकॉइन को मजाक में शुरू किया गया लेकिन जब इसमें लोगों की रुचि दिखाई दी तो इंजीनियरों ने वर्षों काम करते हुए इसे विकसित किया और बिटकॉइन की तरह की कोड कॉपी किया। हालांकि जहां बिटकॉइन में एक व्यवस्थित और व्यापक वित्त पोषित पारिस्थितिकी तंत्र है जो डोजकॉइन के साथ नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications