विवादों में फंसा लुलु मॉल, जानिए कहां से आया LULU शब्द? क्या आप जानते हैं इसका मतलब?
विवादों में फंसा लुलु मॉल, जानिए कहां से आया LULU शब्द? क्या आप जानते हैं इसका मतलब?
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सबसे बड़ा मॉल मॉल लुलु मॉल( Lulu Mall) खुला, लेकिन खुलते ही ये मॉल विवादों में फंस गया। मॉल के भीतर नमाज पढ़ने के बाद से विवाद शुरू हो गया है। जिसके बाद हिंदूवादी नेताओं ने मॉल के भीतर सुंदर कांड का पाढ़ करने की घोषणा कर दी, हालांकि बाद में मॉल प्रबंधन द्वारा माफी मांगे जाने के बाद से उन्होंने इसे टाल दिया है। शुरुआत के साथ ही विवादों में फंसने वाले इस मॉल में कई ऐसी खासियत हैं, जिसे देखने के लिए आपको वहां एक बार जरूर जाना चाहिए। लखनऊ समेत भारत में सिर्फ 4 जगहों पर ये लुलु मॉल है। इस मॉल के नाम की भी खास कहानी है।

क्या है लुलु शब्द का मतलब
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में शहीद पथ पर स्थिति लुलु मॉल जाने से पहले जरा इसका नाम भी जान लें। लुलु दुबई की कंपनी है। भारत में इस कंपनी ने 4 मॉल ही खोले हैं, जिसमें लखनऊ के अलावा कोच्चि, तिरुअनंतपुर, बेंगलुरु में है। अब जरा लुलु शब्द का मतलब समझते हैं। दरअसल लुलु एक अरबी शब्द है, जिसके मतलब मोती होता है। कंपनी ने इसी के नाम पर अपने ग्रुप का नाम रखा। कंपनी का मुख्यालय अबू धाबी में है। कंपनी का पूरा नाम लुलु ग्रुप इंटरनैशनल है, हाइपरमार्केट और रिटेल कंपनियों की एक बड़ी चेन का संचालन करता है।

दुनियाभर में कारोबार
कंपनी के मालिक भारत के केरल राज्य के रहने वाले एमए यूसुफ अली हैं। काफी कम उम्र में ही उन्होंने अपने चाचा का रिटेल कारोबार को संभाला और फिर इसी कारोबार के सिलसिले में साल 1973 में अबू धाबी पहुंच गए। वहां उन्होंने लुलु सुपरमार्केट कारोबार शुरू किया। आपको बता दें कि कंपनी का कारोबार 22 देशों में हैं। दुनियाभर में लुलु के 253 रिटेल स्टोर हैं। कंपनी करीब 57000 लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाती है। कंपनी का सालाना टर्नओवर 8 अरब डॉलर का है।

कैसे आया लुलु नाम रखने का ख्याल
केरल में पैदा हुए युसूफ अली को लुलु नाम रखने का ख्याल कुरान से मिला। उन्होंने पाया कि कुरान के सुरह रहमान में और कुरान के आयात नंबर 22 में इस शब्द का जिक्र है, जिसका मतलब मोती होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने कारोबार का नाम लुलु रखा। उन्होंने अपनी कंपनी की शुरुआत अबू धाबी से की, इसलिए उन्होंने कारोबार का नाम बी अरबी शब्द से ही लिया, ताकि वहां पहचान स्थापित हो।

2006 में भारत में एंट्री
लुलल मॉल का अधिकांश कारोबार अरब देशों में है, लेकिन साल 2006 में उन्होंने भारत में एंट्री की। उन्होंने सबसे पहले केरल के त्रिशूर में कन्वेंशन सेंटर खोला, जिसके बाद 2013 में उन्होंने त्रिशूर के कैथोलिक सीरियन बैंक के 4.99 प्रतिशत शेयर और त्रिशूर के धनलक्ष्मी बैंक के 4.99 फीसदी शेयर खरीदे। वहीं अलुवा के फेडरल बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। साल 2014 में कंपनी ने साउथ इंडियन बैंक में हिस्सेदारी खरीदी। इसके अलावा कोचीन हवाईअड्डे में 9.37 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी। साल 2019 में उन्होंने केरल में लुलु मॉल खोला। इसके साथ ही उन्होंने भारत में अपना कारोबार बढ़ाने की दिशा में काम शुरू कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications