Diwali 2024 Bumper Offer: कार और बाइक खरीदने की है प्लानिंग? यहां जानें 10 टॉप मॉडलों पर मिल रही बंपर छूट
Diwali 2024 Bumper Offer: दिवाली के शुभ अवसर पर अगर आप कार या बाइक खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये मौका आपके लिए शानदार हो सकता है। Maruti Suzuki, Hyundai, Mahindra, और Hero जैसी बड़ी कंपनियां इस त्योहार पर कई मॉडल्स पर शानदार ऑफर्स दे रही हैं।
इस दिवाली पर आपको कैशबैक, फ्लैट डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस जैसे कई फायदे मिल सकते हैं। चाहे इलेक्ट्रिक स्कूटर हो या पेट्रोल-डीजल की कार, इस दिवाली के ऑफर्स के साथ आप अपनी पसंदीदा गाड़ी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। यहां कुछ प्रमुख ऑफर्स पर नजर डालते हैं...

टॉप 10 वाहनों पर मिल रहे ऑफर्स
Mahindra Thar Earth Edition
- शुरूआती कीमत: ₹15.40 लाख
- डिस्काउंट: ₹3.50 लाख तक
- बचत: इस एसयूवी पर कैश डिस्काउंट और फ्री एक्सेसरीज मिल रही हैं।
Maruti Jimny (Zeta वेरिएंट)
- एक्स-शोरूम कीमत: ₹12,74,000 तक
- डिस्काउंट: ₹1.75 लाख तक
- अल्फा वेरिएंट: ₹2.30 लाख तक का डिस्काउंट
Mahindra Bolero
- कीमत: ₹9.79 लाख - ₹10.91 लाख
- डिस्काउंट: ₹1.03 लाख तक
Hyundai Grand i10 Nios
- बेस मॉडल की कीमत: ₹5.92 लाख
- डिस्काउंट: ₹45,000 तक
- एक्सचेंज और कॉर्पोरेट डिस्काउंट: अतिरिक्त छूट उपलब्ध।
Hyundai Venue 1.2
- शुरुआती कीमत: ₹7.94 लाख
- डिस्काउंट: ₹50,000 तक
- एक्सचेंज बोनस: ₹15,000
Maruti Brezza Urbano Edition (LXI वेरिएंट)
- बेस मॉडल की कीमत: ₹8.49 लाख
- डिस्काउंट: ₹27,000 तक का कैश डिस्काउंट और ₹15,000 का एक्सचेंज बोनस।
Hyundai Alcazar Facelift
- बेस मॉडल की कीमत: ₹14.99 लाख
- कैश डिस्काउंट: ₹55,000 तक
- एक्सचेंज डिस्काउंट: ₹30,000 तक
Maruti Grand Vitara Strong Hybrid
- शुरूआती कीमत: लगभग ₹ 12.84 लाख
- कैश डिस्काउंट: ₹50,000 तक
- एक्सचेंज बोनस: ₹50,000 तक
दोपहिया वाहनों में भी तगड़ा ऑफर...
Hero Xtreme 125R
- कीमत: ₹1.15 लाख (एक्स-शोरूम)
- डिस्काउंट: ₹14,000
- फीचर्स: 6-स्पीड गियरबॉक्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंट्रोल, डुअल-चैनल एबीएस, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, LED हेडलाइट्स और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर।

- डिस्काउंट: ₹25,000 तक
- एक्स्ट्रा ऑफर्स: ₹30,000 तक का कैशबैक और एक्सचेंज बोनस।
Honda Shine
- शुरूआती कीमत: ₹66,971 से शुरू
- डिस्काउंट: ₹5,000 का फ्लैट।
Yamaha FZ
- शुरूआती कीमत:₹105,847 से शुरू
- डिस्काउंट: ₹7,000।
अन्य प्रमुख ऑफर्स
- Mahindra Thar 4x4: ₹1.25 लाख तक का कैश डिस्काउंट और ₹25,000 की फ्री एक्सेसरीज।
- Bolero Neo: ₹70,000 का कैश डिस्काउंट, ₹30,000 की एक्सेसरीज और ₹20,000 का एक्सचेंज बोनस।
- Mahindra XUV400 EL Pro FC वेरिएंट: ₹3 लाख तक का डिस्काउंट।
- Bajaj Pulsar Range: ₹10,000 तक का डिस्काउंट।
कब तक उपलब्ध है यह ऑफर?
इन ऑफर्स की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक है, लेकिन अलग-अलग कंपनियों के अनुसार समय में थोड़ा बदलाव हो सकता है। अगर आप इस छूट का लाभ लेना चाहते हैं तो जल्द ही खरीदारी कर लें ताकि इन ऑफर्स का पूरा लाभ उठा सकें।
ये भी पढ़ें- धनतेरस पर बिक गया 25 हजार किलोग्राम सोना, फिर भी नहीं तोड़ पाया पिछले साल का रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications