रिलायंस के मुकेश अंबानी जो नहीं कर सके वह कर दिखाया सन फार्मा के दिलीप संघवी ने
बैंगलोर। भले ही मुकेश अंबानी 4500 करोड़ रुपए के घर में रहते हों और उनके पास अरबों की जायदाद हो, लेकिन वह एक इंसान से पीछे रह गए हैं और वह कोई ओर नहीं बल्कि सन फार्मा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के दिलीप संघवी हैं।
दुनिया भर के अरबपतियों पर नजर रखने वाली ग्लोबल इंटलीजेंस संस्था वेल्थ एक्स की ओर से एशिया के टॉप टेन ऐसे अरबपतियों की लिस्ट जारी की गई जिन्होंने अपने दम पर ही अपना मुकाम बनाया है।
इस लिस्ट में यूं तो हांगकांग के बिजनेस टायकून जि का-शिंगा ने अपना दबदबा कायम किया है लेकिन भारत से भी एक नाम इस लिस्ट का हिस्सा बना है। भारत से सन फॉमास्यूटिकल्स इंडस्ट्रीज के दिलीप संघवी को ही इस लिस्ट में जगह मिल सकी है।
दिलीप संघवी को सांतवा स्थान हासिल हुआ है और वह अकेले ही इस लिस्ट में भारत का प्रतिनिनिधत्व कर रहे हैं। संघवी के पास इस समय 13.5 बिलियन यानी 20,100 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
वर्ष 1983 में पांच मेडिकल उत्पादों और दो लोगों की मार्केटिंग टीम के साथ सन फार्मा की शुरुआत हुई थी। आज यह अग्रणी फार्मा कंपनियों का हिस्सा बन चुकी है। हाल ही में इस कंपनी ने रैनबैक्सी के साथ चार बिलियन डॉलर की डील को हासिल किया है। दिलीप संघवी सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च कंपनी और शांतिलाल सिंघवी फांउडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं।
वेल्थ एक्स के मुताबिक एशिया के टॉप 10 सेल्फ मेड बिलिनियर्स की कुल संपत्ति में 31 मार्च तक 52 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यह पिछले वर्ष के 112 बिलियन डॉलर से बढ़कर अब 169.9 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। इस लिस्ट में चीन ने अपना प्रभुत्व कायम किया हुआ है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए दिलीप संघवी के साथ ही वह 10 नाम जिन्हें इस लिस्ट में जगह हासिल हुई है।

13.5 बिलियन डॉलर के मालिक
सांतवें स्थान पर काबिज और इकलौते भारतीय दिलीप संघवी के पास इस समय 13.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। हाल ही में दिलीप की कंपनी सन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ने रैनबैक्सी के साथ चार बिलियन डॉलर की डील को फाइनल किया है।

31.9 बिलियन डॉलर के मालिक
चीन के ली का शिंग को इस लिस्ट में पहला स्थान हासिल हुआ है। शिंग हांगकांग के बिजनेस टायकून, निवेशक, परोपकार से जुड़े कामों से जुड़े व्यक्ति हैं। वह हचिसन वाहमपोओ लिमिटेड और चेयूंग कांग होल्डिंग्स के चेयरमैन हैं। शिंग अगर बिजनेस को सफलतापूर्व अंजाम दे रहे हैं तो वहीं वह अपने चैरिटी से जुड़े कामों के लिए भी खासे लोकप्रिय हैं। शिंग अभी तक 1.41 बिलियन डॉलर दान कर चुके हैं।

22.8 बिलियन डॉलर
इस लिस्ट में हांगकांग के रीयल इस्टेट टायकून और हेंडरसन लैंड डेवलपमेंट के मालिक ली शाउ की को दूसरा स्थान मिला है। शाउ, शिंग के बाद हांगकांग के भी दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी व्यक्तिगत संपत्ति करीब 19 बिलियन डालर बताई जाती है। उन्हें लोग 'अंकल फोर' के नाम से भी जानते हैं।

21.1 बिलियन डॉलर
एशिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं चीन में जन्मे 85 वर्ष के लूई छे वू। वह के वाह ग्रुप के चेयरमैन और गैलेक्सी एंटरटेनमेंट के मालिक हैं। वू के पास 21.1 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। वू भी हांगकांग के सबसे अमीर व्यक्तियों की कतार में शामिल हैं।

16.6 बिलियन डॉलर
वांग जियानलिन चीन के सबसे बड़े रीयल इस्टेट ग्रुप डालियान वांडा ग्रुप के मालिक हैं। वेल्थ एक्स ने उन्हें एशिया के सेल्फ मेड बिलिनियर की लिस्ट में चौथे नंबर पर रखा है। उनकी संपत्ति 16.6 बिलियन डॉलर है। फोर्ब्स के मुताबिक वह दुनिया के 128वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

पांचवें नंबर पर 16.4 बिलियन डॉलर के मालिक
जापान के बिजनेसू टायकून मासायोशी सॉन कम्यूनिकेशन के सबसे बड़े वेंचर सॉफ्टबैंक मोबाइल के मालिक हैं। सॉन की संपत्ति वेल्थ एक्स के मुताबिक 16.4 बिलियन है। वह जापान के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

90 साल के रॉबर्ट के पास 15 बिलियन डॉलर
मलेशिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे रॉबर्ट के पास वेल्थ एक्स के मुताबिक 15 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। रॉबर्ट एशिया की कई कंपनियों में निवेशक हैं और वह मलेशिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति हैं।

42 वर्ष की उम्र और 13.2 बिलियन डॉलर
वेल्थ एक्स ने चीन के टेनसेंट होल्डिंग्स के मालिक और 42 वर्ष के मा हुएतांग को सेल्फ मेड बिलिनियर्स की लिस्ट में आंठवें स्थान पर रखा है।

थाइलैंड के विजय माल्या
भारत में जो हैसियत विजय माल्या की है वही हैसियत थाइलैंड में शारोएन की है। वेल्थ एक्स की लिस्ट में शारोएन को नौंवा स्थान दिया गया है। उनके पास 11.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।

आखिरी स्थान पर चीन
चीन के हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स को चलाने वाले चीन के ली हेजुन को वेल्थ एक्स ने 1 0वें पायदान पर रखा है। ली इस समय करीब 10.6 बिलियन डॉलर हैं।












Click it and Unblock the Notifications