Bikes Under 1 Lakh: धनतेरस का महाबचत ऑफर! 80,000 रुपए से कम में मिल रहीं ये 5 धांसू बाइक्स
Dhanteras Diwali Bike Offers: अगर आप भी इस धनतेरस पर नई सवारी घर लाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। जीएसटी कटौती ने इस त्योहारी सीजन में ऐसा मौका दिया है, जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा!
जी हां, अब आपको अपनी मनपसंद, दमदार माइलेज वाली और भरोसेमंद कम्यूटर बाइक्स के लिए अपनी जेब ज्यादा ढीली नहीं करनी पड़ेगी। बाज़ार के कई सबसे लोकप्रिय मॉडल अब सीधे ₹80,000 की कीमत से नीचे आ गए हैं!

चाहे आप बेहतरीन माइलेज ढूंढ रहे हों या धाकड़ लुक, हमने छांटकर आपके लिए लाए हैं वो 5 बेहतरीन विकल्प, जो न केवल सस्ते हुए हैं, बल्कि परफॉर्मेंस में भी बेजोड़ हैं। अपनी दिवाली और धनतेरस को करें डबल धमाकेदार - कीमतें देखकर तुरंत फैसला लेंगे!
₹80,000 से कम बजट की 5 बेताज बादशाह बाइक्स
जीएसटी में कटौती और त्योहारी सीजन की छूट ने 100cc से 125cc सेगमेंट की इन कम्यूटर मोटरसाइकिलों को अब पहले से कहीं अधिक किफायती बना दिया है।
1. Hero Splendor Plus: कम लागत, बेजोड़ भरोसा
कम लागत और अटूट भरोसेमंद परफॉर्मेंस के कारण स्प्लेंडर+ आज भी सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है। यह प्रैक्टिकल कम्यूटर वाहनों की तलाश कर रहे लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।
- नई कीमत (लगभग): ड्रम ब्रेक वेरिएंट ₹73,902
- अन्य वेरिएंट: i3S और स्पेशल एडिशन की कीमत ₹75,055
2. Bajaj Platina 110: माइलेज का बेजोड़ किंग
100cc-125cc सेगमेंट में प्लेटिना 110 अपनी बेहतरीन माइलेज के लिए मशहूर है। कीमतों में हालिया कटौती के बाद, यह बाइक अब उन लोगों के लिए और भी ज्यादा आकर्षक हो गई है जो हर दिन के छोटे-बड़े काम के लिए एक टिकाऊ और किफायती सवारी चाहते हैं।
- नई कीमत (लगभग): ड्रम ब्रेक वेरिएंट ₹69,284
3. Honda Shine 100: शानदार एक्सपीरियंस का नया पता
जो लोग एक बेहतर और स्मूथ राइडिंग एक्सपीरियंस की तलाश में हैं, उनके लिए होंडा शाइन 100 एक बेहतरीन विकल्प है। जीएसटी दरों में कमी के बाद यह बाइक अब सबसे किफायती दोपहिया वाहनों में से एक बन गई है, जिसे आप इस त्योहारी सीजन में आसानी से घर ला सकते हैं।
- नई कीमत (लगभग): ₹63,191
4. Hero Passion Plus Pro: फीचर्स से भरपूर स्टाइलिश सवारी
अगर आपको टेक्नोलॉजी और फीचर्स पसंद हैं, तो पैशन + प्रो एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। यह बाइक न सिर्फ स्टाइलिश है, बल्कि इसमें डिजी-एनालॉग मीटर, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, यूएसबी चार्जिंग पॉइंट और माइलेज इंडिकेटर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
- नई कीमत (लगभग): ₹76,691
5. Bajaj CT 110X: थोड़ी ज्यादा पावर का वादा
अगर आप अपनी कम्यूटर मोटरसाइकिल के इंजन से थोड़ी ज्यादा क्षमता और पावर चाहते हैं, तो Bajaj CT 110X एक दमदार विकल्प है। इसमें 115.45cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो 8.4 hp की अधिकतम पावर देता है। रफ एंड टफ इस्तेमाल के लिए यह बेहतरीन मानी जाती है।
- नई कीमत (लगभग): ₹67,284
ध्यान दें: ऊपर बताई गई कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है, क्योंकि फाइनल ऑन-रोड कीमत आपके शहर और डीलरशिप पर निर्भर करती है। इस धनतेरस, इस महाबचत का लाभ उठाना न भूलें!
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications