आर्थिक सर्वे 2025: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य, जानिए कैसे होगा सपना साकार?
Developed India 2047: केंद्रीय बजट 2025 से पहले शुक्रवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey 2025) पेश किया गया, जिसमें भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को विस्तार से रखा गया। सरकार का मानना है कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए उच्च आर्थिक विकास दर और स्थिर नीतिगत सुधार आवश्यक होंगे।
Viksit Bharat 2047: विकसित भारत के लिए 8% GDP ग्रोथ जरूरी
आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अगले एक-दो दशकों तक औसतन 8% GDP ग्रोथ बनाए रखना जरूरी होगा। वित्त वर्ष 2026 के लिए अनुमान जताया गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था 6.3% से 6.8% की गति से आगे बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें- Budget 2025: कौनसी हैं वो 3 'चिंगारी'? जिनसे विदेशी ताकतों ने भारत में बजट से पहले लगाई 'आग'

भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, लेकिन चुनौतियां बरकरार
सर्वेक्षण में बताया गया है कि घरेलू निवेश, उत्पादन वृद्धि और स्थिर निजी खपत भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। हालांकि, वैश्विक अनिश्चितताओं और बाहरी आर्थिक दबावों से निपटना एक बड़ी चुनौती होगी।
पीएम मोदी: बजट 2047 के विजन को समर्पित
बजट सत्र के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। उन्होंने इस बजट को देश के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

राष्ट्रपति मुर्मू: विकसित भारत हमारा संकल्प
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में मोदी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि हर क्षेत्र में प्रगति हो रही है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद हुए विकास का भी जिक्र किया और भारत को एक मजबूत वैश्विक शक्ति बताया।
आर्थिक सर्वेक्षण 2025
आर्थिक सर्वे 2025 ने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता आर्थिक सुधारों को तेज करना, निवेश को बढ़ावा देना और सतत विकास की गति बनाए रखना है। अगर यह गति बरकरार रहती है, तो 2047 तक 'विकसित भारत' का सपना साकार किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications