महंगा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर का नया कनेक्शन लेना, 850 रुपए की हुई बढ़ोत्तरी

नई दिल्ली, 17 जून। अगर आप नया गैस कनेक्शन लेने के लिए जा रहे हैं तो अब आपको अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा। अब एलपीजी कनेक्शन लेने के लिए आपको 850 रुपए का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा। नई कीमते 16 जून से ही प्रभावी हो गई हैं। दरअसल नए एलपीजी कनेक्शन लेने के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट में 850 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है, ऐसे में नया कनेक्शन लेते समय आपको सिलेंडर और रेगुलेटर के लिए 850 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। पहले यह डिपॉजिट मनी 1450 रुपए थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 2200 रुपए कर दिया गया है। यह डिपॉजिट राशि 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर पर है। वहीं प्रेशर रेगुलेटर के लिए आपको 150 रुपए की जगह 250 रुपए का भुगतान करना होगा। नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों के ग्राहकों को 1150 रुपए की जगह 2000 रुपए सिलेंडर के और 100 की जगह 200 रुपए रेगुलेटर के दने होंगे।

lpg

अगर ग्राहक डबल बॉटल कनेक्शन लेते हैं तो उन्हें इसके लिए अतिरिक्त सिक्योरिटी डिपॉजिट देनी होगी। हालांकि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन लेने के लिए डिपॉजिट मनी में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन ग्राहकों दो सिलेंडर वाला कनेक्शन पीएम उज्जवला स्कीम के तहत लेते हैं तो उन्हें मौजूदा कीमत चुकानी होगी। यही नहीं जो ग्राहक 5 किलोग्राम का गैस कनेक्शन ले रहे हैं उनके लिए भी सिक्योरिटी डिपॉजिट को बढ़ा दिया गया है। इससे पहले अक्टूबर 2012 में सिक्योरिटी डिपॉजिट में बढ़ोत्तरी की गई थी, क्योंकि उस वक्त स्टील के दाम में बढ़ोत्तरी हुई थी। हालांकि यह सिक्योरिटी डिपॉजिट रिफंडेबल है, लेकिन अधिकतर ग्राहक गैस कनेक्शन को वापस नहीं करते हैं और यह पीढ़ि दर पीढ़ि आगे बढ़ता रहता है।

Recommended Video

    LPG New Connection Price Hiked: अब LPG के नए कनेक्शन पर चुकानी होगी इतनी कीमत |वनइंडिया हिंदी |*News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+