13 अंकों का होने वाला है आपका मोबाइल नंबर! जानिए क्या है इसकी सच्चाई

Recommended Video

      India will have 13-digit mobile numbers, Here's why | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। क्या आपने भी ये भी खबर पढ़ी है कि आप का मोबाइल नंबर अब 13 अंकों का होने वाला है? दरअसल, बुधवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर ऐसी कई खबरें वायरल हो रही है जिनमें ये दावा किया जा रहा है कि 1 जुलाई 2018 से आपका मोबइल नंबर 13 अंकों का हो जाएगा। खबर में ये भी दावा किया जा रहा है दूरसंचार विभाग ने इस संबंध में टेलीकॉम कंपनियों को आदेश भी जारी कर दिया है। लेकिन क्या ये खबर सही है? आइए जाने है इसकी सच्चाई

      दूरसंचार विभाग ने जारी किया है आदेश लेकिन...

      दूरसंचार विभाग ने जारी किया है आदेश लेकिन...

      इस खबर की तहकीकात करने पर पता चला कि दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को 13 अंकों का मोबाइल नंबर जारी करने का आदेश जरूर जारी किया है लेकिन ये आदेश M2M (मशीन टू मशीन) मोबाइल नंबर के लिए हुआ है। यानी कि दूरसंचार विभाग के इस आदेश से आपके मोबाइल नंबर पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ने वाला है। आपका मोबाइल नंबर हमेशा की तरह 10 अंकों का ही रहेगा।

      बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया अफवाह

      बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया अफवाह

      बीएसएनएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूजर्स के मोबाइल नंबर को 13 अंकों में जारी होने की खबर पूरी तरह अफवाह है। दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को M2M मोबाइल नंबर 13 अंको में जारी करने को कहा है। सामान्य यूजर्स वाले मोबाइल नंबर नहीं। अधिकारी ने बताया कि 1 जुलाई 2018 से 13 अंको के M2M मोबाइल नंबर जारी होंगे।

      8 जनवरी को जारी हुए था निर्देश

      8 जनवरी को जारी हुए था निर्देश

      अधिकारी के मुताबिक दूरसंचार विभाग ने बीते 8 जनवरी 2018 को ये टेलीकॉम कंपनियों को 13 अंकों में M2M नंबरिंग जारी करने के निर्देश दिए थे। साथ ही इन मशीनों को भी 13 अंकों के हिसाब से अपने सॉफ्टवेयर अपडेट करने को कहा गया था। यानी कि आपका मोबाइल नंबर पहले की तरह 10 अंकों का होगा। इसमें किसी तरह की कोई बदलाव नहीं होगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+