Demonetisation: ₹2000 के 88% नोट बैंकों में जमा, RBI ने जारी की डिटेल, जानिए
भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि अब तक करीब 88 प्रतिशत दो हजार मूल्य के नोट बैंकों में जमा किए जा चुके हैं। आरबीआई ने कहा कि 31 जुलाई को प्रचलन में 2000 रुपये के बैंक नोट 0.42 लाख करोड़ रुपये थे।
Demonetization: दो हजार रुपए मूल्य के नोटों (2000 currency note) को बैंकिंग प्रणाली के तहत जमा कराया चुका है। इस हफ्ते मंगलवार (1 मई) को आईबीआई ने एक विज्ञप्ति जारी कर नोटबंदी के दौरान जमा हुए कुल नोटों के मूल्य का ब्यौरा दिया। आरबीआई ने कहा कि 2,000 रुपये के 88 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुके हैं।
आरबीआई ने मंगलवार (1 अगस्त) को कहा कि 2000 रूपए मूल्य नोटों को चलन से बाहर करने की घोषणा के बाद अब तक बैंकिंग सिस्टम के तहत जमा 2000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 3.14 लाख करोड़ रुपये है। आरबीआई ने कहा कि कुल मिलाकर अब तक 88 प्रतिशत 2000 के नोट बैंके में जमा कराए जा चुके हैं। मंगलवार एक विज्ञप्ति में आरबीआई ने कहा कि इससे पहले 31 जुलाई को प्रचलन में 2000 रुपये के बैंक नोट 0.42 लाख करोड़ रुपये थे। जबकि नोटबंदी की शुरुवात के वक्त यानी 19 मई को प्रचलन में 2000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था।

आरबीआई ने कहा, "प्रमुख बैंकों से एकत्र किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि प्रचलन से वापस प्राप्त 2000 रुपये मूल्यवर्ग के कुल बैंकनोटों में से लगभग 87 प्रतिशत जमा के रूप में हैं और शेष लगभग 13 प्रतिशत को अन्य मूल्यवर्ग के बैंकनोटों में बदल दिया गया है।"












Click it and Unblock the Notifications