नोटबंदी से इंडस्ट्री हो रही प्रभावित, लोग खो रहे हैं नौकरियां
देश में 8 नवंबर से लागू हुई नोटबंदी का असर अब औद्योगिक घरानों पर भी पड़ने लगा है।
नई दिल्ली। देश में 8 नवंबर से लागू हुई नोटबंदी का असर अब औद्योगिक घरानों पर भी पड़ने लगा है।

औद्योगिक संस्था एसौचेम के अध्यक्ष सुनील कनोरिया ने कहा कि नोटबंदी का असर नकारात्मक पड़ रहा है। लोग अपनी नौकरियां खो रहे हैं। इंडस्ट्री प्रभावित हो रही हैं। इस समय ऐसा माहौल है कि सरकार को जरूरी स्टेप उठाने होंगे। साथ ही सरकार को सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाना होगा। साथ ही टैक्स का कम करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications