Delta Corp Share: जीएसटी काउंसिल के फैसले के बाद धड़ाम हुए कंपनी के शेयर, जानिए अब क्या करें

जिस तरह से जीएसटी काउंसिल की बैठक में ऑनलाइन गेमिंग पर टैक्स को बढ़ाने का फैसला लिया गया है उसके बाद ऑनलाइन गेमिंग, कैसिनो सेक्टर से जुड़े शेयर धड़ाम हो गए हैं। इसी में से एक शेयर डेल्टा कॉर्पोरेशन का भी शेयर है जिसके दाम काफी नीचे आ गए हैं।

डेल्टा कॉर्प फर्म जोकि कैसिनो भी चलाती है उशके शेयर काफी नीचे आ गए हैं। रिसर्च वेंचुरा सिक्योरिटीज के हेड विनीत बोलिंजकर का कहना है कि जिन लोगों ने इस कंपनी में निवेश किया है उन्हें कंपनी से एग्जिट कर जाना चाहिए।

casino

गौर करने वाली बात है कि जीएसटी काउंसिल ने 11 जुलाई को ऑनलाइन गेमिंग और कसीनो पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने का फैसला लिया है। जीएसटी काउंसिल के फैसले के बाद कंपनी के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली है।

बता दें कि डेल्टा कॉर्प शेयर के बात करें तो 11 जुलाई को कंपनी के शेयर 246 रुपए से अधिक था। लेकिन जीएसटी काउंसिल के फैसले के बाद कंपनी के शेयर में अबतक 26 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है। कंपनी के शेयर फिलहाल 181.35 रुपए के दाम पर ट्रेड कर रहे है।

कंपनी के टेक्निकल चार्ट की बात करें तो यह फिलहाल 23.42 के पीई पर है, जबकि इसका प्राइस टू बुक वैल्यू 2.33 है। बाजार के विश्लेषकों की मानें तो स्टॉक में और अधिक खरीदारी देखने को मिल सकती है, जिसका कंपनी के फाइनेंशियल पर भी असर देखने को मिल सकता है। शेयर में 170 रुपए के के दाम पर सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

मार्केट एक्सपर्ट रवि सिंह ने कहा कि स्टॉक में और भी बिकवाली देखने को मिल सकती है। जीएसटी काउंसिल ने 28 फीसदी का टैक्स गेमिंग ऐप पर लगाया है जिसके बाद से इन कंपनियों में बिकवाली देखने को मिल रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि कंपनी का शेयर 160 रुपए के दाम तक पहुंच सकते हैं।

एक्सपर्ट का कहना है कि अगले तो तिमाही तक कंपनी के नतीजों को नजदीक से देखना चाहिए। फिलहाल इस कंपनी के शेयर से दूर रहना चाहिए, यह 150-210 रुपए के बीच ट्रेड कर सकता है। Tips2trades के एआर रामचंद्रन का कहना है कि स्टॉक पर 173 रुपए के दाम पर अच्छा सपोर्ट है। लेकिन फिलहाल के लिए निवेशकों को इस स्टॉक से दूर रहना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+