मैक्डॉनल्ड्स के बर्गर में मिला कीड़ा, कंपनी को देना पड़ा 70,000 रुपए का मुआवजा
मैक्डॉनल्ड्स के बर्गर में मिला कीड़ा,देना पड़ा 70,000 रुपए का मुआवजा
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में मैकडॉनल्ड्स के एक आउटलेट में बर्गर में कीड़ा मिलने के बाद अब 5 साल बाद कंपनी को 70000 रुपए का मुआवजा देना पड़ा है। कंज्यूमर फोमर द्वारा आदेश दिए जाने के बाद कंपनी ने 5 साल बाद ग्राहक को ये मुआवजा दिया है।

जिला फोरम ने मैकडॉनल्ड्स को आदेश दिया कि वह पीड़ित संदीप सक्सेना को 895 रु की भरपाई करे, जो उन्होंने अपने इलाज पर खर्च किया था। इसके साथ मानसिक पीड़ा के लिए उन्हें 50,000 रुपये का भुगतान करें और मुकदमे में खर्च के 20,000 रुपए अदा करें। फोरम ने कहा है कि अगर इस आदेश का पालन 60 दिनों में नहीं किया जाता है तो 9% ब्याज की दर से भुगतान करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications