शादी के बाद दीपिका का बोल्ड और ग्लैमरस अवतार, मैगजीन के लिए करवाया हॉट फोटोशूट

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के फंक्शन खत्म करने के बाद अपने प्रोफेशनल लाइफ में व्यस्त हो गए हैं। दोनों ही अपने-अपने काम पर लौट चुके हैं। शादी के बाद दीपिका ने अपने बोल्ड और ग्लैमरस फोटोसूट से सबके होश उड़ा दिए हैं। दीपिका ने मैगजीन के कवर पेज केलिए बोल्ड फोटशूट करवाया है। ये फोटोशूट इसलिए भी बेहद खास है कि इन दिनों सोशल मीडिया पर दीपिका की शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें छाई हुई थी। ऐसे में उनका ये बोल्ड लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

 शादी के बाद दीपिका को बोल्ड लुक

शादी के बाद दीपिका को बोल्ड लुक

शादी के बाद से दीपिका और रणवीर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। शादी, रिस्पेशन की तस्वीरों में दीपिका लहंगे, हैवी ज्वैलरी में नजर आ रही थी, लेकिन मैगजीन कवर में उन्होंने बोल्ड और ग्लैमर्स लुक दिया है, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस फोटो में दीपिका ने ब्लू कलर एंड ब्लैक कलर के कॉस्ट्यूम में फोटोशूट करवाया है। उन्होंने सर बंदाना लगाए हुए और न्यूड मेकअप किया है।

 मैगजीन के लिए फोटोशूट

मैगजीन के लिए फोटोशूट

दीपिका ने GQ मैगजीन के लिए हॉट फोटोशूट करवाया है। मैगजीन का टैगलाइन रखा गया है 'फियरलेस एंज फैबलेस'। दीपिका के इस लुक के साथ उनपर ये टैगलाइन काफी सूट कर रहा है। दीपिका ने अपनी ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है । उन्होंने मैगजीन द्वारा निडर और शानदार बताए जाने पर उनका शु्क्र‍िया किया है।

 काम पर लौटे दीपिका-रणबीर

काम पर लौटे दीपिका-रणबीर

आपको बता दें कि 14 और 15 को इटली में शादी करने के बाद दीपिका और रणवीर 1 दिसंबर को मुंबई में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन दी, जिसके बाद अब दोनों अपने प्रोफेशनल लाइफ में लौट चुके हैं। रणवीर ने अपनी आने वाली फिल्म सिंबा का ट्रेलर लॉन्च किया। वहीं दीपिका अपनी आने वाली फिल्मों में व्यस्त हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+