14 सितंबर को खत्म हो रही है SBI की खास स्कीम, बंपर ब्याज के साथ कई ऑफर्स का लाभ उठाने का आखिरी मौका
14 सितंबर को खत्म हो रहा है SBI की खास स्कीम, बंपर ब्याज के साथ कई ऑफर्स का लाभ उठाने का आखिरी मौका
नई दिल्ली, 8 सितंबर। SBI Special Deposite Scheme. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खास स्कीम की डेडलाइन नजदीक आ गई है। आजादी के 75वें साल के खास मौके पर बैंक ने खास डिपॉडिट स्कीम पेश की। बैंक के इस खास स्पेशल डिपॉजिट स्कीम (Special Deposit Scheme) की डेडलाइन नजदीक आ गई है। बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 14 सितंबर को एसबीआई प्लेटिनम डिपॉजिट (SBI Platinum Deposits) स्कीम बंद हो जाएगी। यानी 14 सितंबर के बाद आप इस स्कीम का लाभ नहीं उठा सकेंगे।

14 सितंबर को एसबीआई की खास स्कीम प्लटिनम डिपॉजिट स्कीम बंद हो रही है। अगर आप इस स्कीम के साथ बंपर ब्याज का मुनाफा कमाना चाहते हैं तो 14 सितंबर तक फौरन डिपॉडिट कर लें। इस बारे में बैंक ने ट्वीट कर जानकारी दी है। बैंक की ओर से कहा गया है कि प्लेटिनम डिपॉजिट्स स्कीम के साथ आप टर्म डिपॉजिट्स और स्पेशल टर्म डिपॉजिट्स का लाभ उठा सकते हैं।
क्या है इस स्कीम में खास
अगर एसबीआई के स्पेशल डिपॉजिट्स स्कीम की बात करें तो इस स्कीम में आप अपने पैसों को 75 दिन, 525 दिन और 2250 दिनों के लिए फिक्स्ड करा सकते हैं। वहीं आपको इस स्कीम में टर्म और स्पेशल टर्म डिपॉजिट प्रोडक्ट का लाभ मिलता है। वहीं आपको इस स्कीम में एनआरई और एनआरओ टर्म डिपॉजिट्स सहित डोमेस्टिक रिटेल टर्म का लाभ उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications