आपको सिर्फ 7.5 लाख रुपए में भी मिल सकता है घर, जानिए कहां
नई दिल्ली। हर कोई चाहता है कि उसका अपना घर हो, ताकि उसे घर का किराया न देना पड़े। जल्द ही डीडीए की तरफ से हाउसिंग स्कीम 2017 लॉन्च होने वाली है, जो अपना आशियाना होने का आपका सपना पूरा कर सकता है।

सिर्फ 7.5 लाख में फ्लैट
डीडीए हाउसिंग स्कीम 2017 के तहत आपको कम से कम 7.5 लाख रुपए में भी घर मिल सकता है। इन फ्लैट्स की कीमत 12.5 लाख रुपए तक है। हालांकि, ये फ्लैट जनता फ्लैट होंगे। डीडीए की इस स्कीम में सबसे अधिक एलआईजी (लोअर इनकम ग्रुप) फ्लैट हैं, जिनकी संख्या 11 हजार है। यह वही सिंगल रूम वाले फ्लैट हैं, जिन्हें लोगों ने हाउसिंग स्कीम 2014 के बाद सरेंडर कर दिया था।

1.45 करोड़ तक के हैं फ्लैट
इस स्कीम को तहत डीडीए की तरफ से 1.45 करोड़ तक के फ्लैट ऑफर किए जाएंगे। सिंगल रूम एलआईजी फ्लैट की कीमत 14.5 लाख रुपए से शुरू होकर 16 लाख रुपए तक है। इनमें कुछ की कीमत 30 लाख रुपए भी है। वहीं एमआईजी फ्लैट की कीमतें 31 लाख रुपए से 50 लाख रुपए तक हैं। एचआईजी फ्लैट्स की कीमत 53 लाख रुपए से 80 लाख रुपए तक है। कुछ की कीमत तो 1.45 करोड़ रुपए तक भी है।

पीएम आवास योजना का मिलेगा फायदा
बताया जा रहा है कि इस हाउसिंग स्कीम के तहत कुल 11,899 फ्लैट हैं, जिनमें सबसे अधिक 11 हजार एलआईजी, 444 जनता फ्लैट, 375 एमआईजी, और 80 एचआईजी फ्लैट हैं। इन सभी फ्लैट को प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ भी जोड़ा गया है। ऐसे में आप अपना नया घर पीएम आवास योजना के तहत भी ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications