अचानक बिक गया बादशाह मसाला, DABUR ने खरीदी 51% हिस्सेदारी, जानें कितने करोड़ में हुआ सौदा
Dabur India Badshah Masala Deal: डाबर इंडिया (Dabur India) जो देश की पुरानी एफएमसीजी कंपनी यानी कि रोज की जरूरतों के लिए यूज होने वाले प्रोडक्ट्स बनाती है, वो जल्द अब मसाला मार्केट में दस्तक देने को तैयार है। इसके लिए डाबर कंपनी ने बादशाह मसाला (Badshah Masala) की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर कंपनी का मालिकाना हक हासिल कर लिया है। जिसके लिए दोनों ही कंपनी ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया है।
Recommended Video

587.52 करोड़ रुपए में 51 फीसदी का समझौता
शेयर मार्केट को दी गई जानकारी के मुताबिक बादशाह मसाले के साथ हुआ 51 फीसदी का समझौता करीब 587.52 करोड़ रुपए में किया गया है। डाबर ने बादशाह मसाला प्राइवेट लिमिटेड के साथ एग्रिमेंट पर साइन किए हैं। ऐसे में बादशाह पर डाबर इंडिया का मालिकाना हक हो जाएगा, जिसके बाद अब मसालों के बाजार में भी डाबर की एंट्री होना तय हो गया है।

बादशाह मसाले का डाबर के पास मालिकाना हक
दोनों कंपनियों के बीच हुए इस सौदे के बाद जारी किए गए साझा बयान में कहा गया कि डाबर इंडिया ने बादशाह मसाले के 51 फीसदी इक्विटी खरीद ली है। ऐसे में डाबर के पास बादशाह मसाले का मालिकाना हक हो गया है। बता दें कि मसाला मार्केट में बादशाह मसाला प्राइवेट लिमिटेड काफी पुराना और पॉपुलर नाम है।

अब डाबर की मसाले सेक्टर में एंट्री
कंपनी की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक 1958 से कंपनी अपने प्रोडक्ट्स बेच रही है, जिसको 64 साल का वक्त बीत चुका है। कंपनी पीसे, खड़े और मिक्स मसाले बेचता है। ऐसे में अचानक हुई डील से साफ लग रहा है कि डाबर लंबे वक्त से मसाले के सेक्टर में एंट्री करने के लिए प्लान पर काम कर रहा था।

5 साल के बाद बची हुई इक्विटी भी खरीद लेगा डाबर
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सौदे के लिए बादशाह मसाला की कीमत 1152 करोड़ रुपए थी, ऐसे में 51 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 587.52 करोड़ रुपये में डील हुई। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बाकी 49 फीसदी हिस्सेदारी का एक्विजिशन अगले पांच साल बाद किया जाएगा।

डाबर इंडिया का मुनाफा घटा
हाल ही में जारी कंपनी की ओर से दूसरी तिमाही के रिजल्ट्स के मुताबिक डाबर इंडिया का मुनाफा घटा है। जुलाई से सितंबर के बीच में कंपनी के फायद में 2.85% की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद कंपनी का मुनाफा सिर्फ490.86 करोड़ रुपए रह गया। इससे पहले कि तिमाही में डाबर ने 505.31 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था। ऐसे में इस तिमाही में 14.45 करोड़ रुपये की ही लाभ कमा पाई है।












Click it and Unblock the Notifications