DA Hike: दिवाली से पहले इन कर्मचारियों को मिला बंपर तोहफा, महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी
DA Hike: दिवाली से पहले इन कर्मचारियों को मिला बंपर तोहफा, महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी
DA Hike. दिवाली से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा मिला है। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए 5 फीसदी महंगाई भत्ते बढ़ोतरी की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारी के लिए इस तोहफे ने उनकी दिवाली को और भी खुशनुमा बना दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने दीवाली के पहले राज्य के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए 5 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी की घोषणा की है।

प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। माना जा रहा था कि ये बढ़ोतरी 3 फीसदी तक होगी, लेकिन प्रदेश सरकार ने बढ़ती महंगाई को देखते हुए इसे DA बढ़ोतरी को 5 फीसदी तक रखा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने डीए बढ़ोतरी का निर्देश जारी कर दिया है। कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ अक्टूबर महीने से मिलने लगेगा। 1 अक्टूबर 2022 से डीए बढ़ोतरी का निर्देश दिया गया है। सरकार द्वारा 5 फीसदी डीए बढ़ोतरी के अब प्रदेश के कर्मचारियों को 33 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।
इन कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ
सरकार के फैसले का लाभ यूजीसी, एआईसीटीई और आकस्मिकता से सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को भी मिलेगा। प्रदेश सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को जहां 5 फीसदी डीए बढ़ोतरी का तोहफा दिया है तो वहीं छटवें वेतन आयोग के तहत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। यानी अब इन कर्मचारियों को 201 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications