टाटा ग्रुप की ओर लगे आरोपों पर सायरस मिस्त्री का पलटवार
पद से हटाए जाने के बाद ग्रुप की ओर से लगे आरोपों के जवाब में उन्होंने कहा, 'मेरे कार्यकाल के दौरान लिए गए सभी फैसले ग्रुप की सहमति और नियमों के तहत थे।'
नई दिल्ली। टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से हटाए गए सायरस मिस्त्री ने कंपनी की ओर से लगाए गए आरोपों को गलत और आधारहीन बताया है। उन्होंने कहा कि डोकोमो मामले में टाटा संस की संस्कृति और मूल्यों के मुताबिक फैसले न लेने का आरोप सरासर गलत है।

पद से हटाए जाने के बाद ग्रुप की ओर से लगे आरोपों के जवाब में उन्होंने कहा, 'मेरे कार्यकाल के दौरान लिए गए सभी फैसले ग्रुप की सहमति और नियमों के तहत थे। डोकोमो डील पर सभी फैसले टाटा संस के निदेशक मंडल की मंजूरी से ही लिए गए थे।'
अपने जवाब में सायरस मिस्त्री ने कहा, 'डोकोमो के मामले में केस जिस तरह लड़ा गया है उसमें निदेशक मंडल की अनुमति न होने की बात कहना सरासर गलत है। '












Click it and Unblock the Notifications