क्रिप्टो बाजार में दूसरे दिन भी रही अस्थिरता, 47,000 डॉलर के नीचे आई बिटकॉइन
नई दिल्ली, 26 अगस्त। क्रिप्टोकरेंसी बाजार में पिछले उच्च अस्थिरता के कारण लगातार दूसरे दिन भी तेज गिरावट जारी रही। सोमवार को भारी मुनाफावसूली वाले कारोबारी सत्र के बाद वर्जुअल करेंसी की कीमतों में गिरावट शुरू हुई जिसके बाद से ही यह कमजोर बनी हुई है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन गुरुवार दोपहर 12 बजे 47,000 डॉलर के नीचे पहुंच गई जो कि पिछले दिन के मुकाबले 2.95 प्रतिशत नीचे है। इसके साथ ही बिटकॉइन का मार्केट कैप गिरकर 882 अरब डॉलर हो गया है।

यहां ध्यान देने की जरूरत है कि बीते सोमवार को ही बिटकॉइन ने 50,000 डॉलर के उच्च स्तर को छुआ था जो मई की गिरावट के बाद इसकी सर्वोच्च कीमत है। साथ ही बिटकॉइन का मार्केट कैप भी 950 अरब डॉलर के करीब पहुंच गया था। कॉइन मार्केट कैप के अनुसार गुरुवार शाम 4.40 बजे के बिटकॉइन ने थोड़ी उछाल भरी और यह 47,096 डॉलर पर कारोबार कर रही थी
ईथर समेत दूसरी करेंसी का जानिए हाल
एथेरियम ब्लॉकचेन नेटवर्क का डिजिटल टोकन ईथर भी पिछले 24 घंटे में तेजी से गिरा है और 3109 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। जो कि 24 घंटे के मुकाबले 3 प्रतिशत नीचे है। ईथर का मार्केट कैपिटलाइजेशन गिरकर 363 अरब डॉलर हो गया है।
मार्केट कैप के हिसाब से तीसरे स्थान पर कब्जा जमाए हुए कार्डानो की कीमत 2.35 प्रतिशत नीचे खिसक गई है और यह डिजिटल टोकन 2.59 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। कार्डानो बीते सप्ताह में तेजी से बढ़त करने वाला डिजिटल टोकन बना है और इसने 7 दिनों में 22 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की है।
बिनांस कॉइन ने पिछले दिन के मुकाबले 2.58 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है और यह 488 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। एक सप्ताह पर नजर डालें तो इसने 21 प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की है।
सही साबित हुए अनुमान
अगर गुरुवार को क्रिप्टो मार्केट पर नजर डालें तो बुधवार को जारी किए गए रणनीतिकारों के अनुमान सही साबित हुए हैं। बुधवार को गिरावट के बाद रणनीतिकारों ने मुनाफावसूली को इसकी प्रमुख वजह बताई थी और कहा था कि अगले 24 घंटे तक क्रिप्टो बाजार में अस्थिरता के चलते मंदी की स्थिति रहने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications