वीकेंड पर चढ़ सकता है क्रिप्टो मार्केट, ईथर 3800 डॉलर के पहुंची पार

नई दिल्ली, 3 सितम्बर। क्रिप्टोक्यूरेंसी की कीमतें पिछले 24 घंटों में मामूली रूप से कमजोर हुई लेकिन दिन में कारोबार के साथ मजबूत बनी रहीं। क्रिप्टो रणनीतिकारों ने निवेशकों के लिए सप्ताह के अंत में अच्छे व्यापारिक लाभ की उम्मीद जताई है। दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 24 घंटे के अपने मूल्य से ऊपर थी लेकिन 50,000 डॉलर से नीचे उतर आई है।

Cryptocurrency

शुक्रवार सुबह 11.45 मिनट पर बिटकॉइन 49,601 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। इसके पहले गुरुवार को बिटकॉइन ने 50,000 डॉलर का आंकड़ा पार किया था जो कि बीते सात दिन में दूसरी बार था। शुक्रवार को बीते 24 घंटे में बिटकॉइन का ट्रेडिंग वॉल्यूम 1.16 अरब डॉलर रहा जबकि इसका मार्केट कैप 932.73 अरब डॉलर रिकॉर्ड किया गया।

ईथर 3800 डॉलर के पार
बिटकॉइन की प्रतिद्वंद्वी और दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर लगातार बढ़त की ओर है। पिछले दिन के मुकाबले 1.30 प्रतिशत बढ़कर ईथर 3800 डॉलर के पार कर गई है और इसके 4000 डॉलर के आंकड़े को फिर से छूने की उम्मीद है। ईथर का मार्केट कैप भी 450 अरब डॉलर के करीब है। बीते 24 घंटे की बात करें तो इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम बिटकॉइन के समान ही है।

बिटकॉइन और ईथर की तरह ही तीसरे नंबर की क्रिप्टोकरेंसी कार्डानो भी वीकेंड पर उच्च नोट पर प्रवेश के लिए तैयार हैं हालांकि कार्डानो शुक्रवार को 3 प्रतिशत नीचे गिर गई लेकिन दिन में यह 3 डॉलर के करीब बनी रही।

बेहतर रहा सत्र
क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म मुद्रेक्स के सीईओ एडुल पटेल ने कहा "हालांकि बिटकॉइन को 50 हजार के निशान और समेकित होने के बाद मामूली कमजोरी का सामना करना पड़ा लेकिन दूसरी वर्चुअल करेंसी के लिए बेहतर सत्र था। ईथर ने जहां 3800 डॉलर के निशान को पार किया है वहीं तीसरी सबसे बड़ी डिजिटल करेंसी कार्डानो 3 डॉलर के मूल्य बिंदु से आगे निकल गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+