अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़े कच्चे तेल के दाम, जानें आज का पेट्रोल-डीजल का रेट

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगतार 13वें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। 30 मार्च के बाद से पूरे भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं।

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगतार 13वें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। 30 मार्च के बाद से पूरे भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 90.56 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 80.87 रुपए प्रति लीटर के भाव पर बेचा जा रहा है। 13 दिन की स्थिरता के बावजूद मुंबई में पेट्रोल अब तक के सबसे ज्यादा की कीमत पर बेचा जा रहा है।

petrol and diesel rates

मुंबई में पेट्रोल 96.98 रुपए प्रति लीटर के भाव पर बेचा जा रहा है। तेल कंपनियां जैसे भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों और विदेशी विनिमय दरों के अनुरूप दैनिक आधार पर ईंधन की कीमतों में संशोधन करती हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे चालू होने पर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहा- यह देश को जोड़ेगा, व्यापार बढ़ाएगा

वहीं, देश के प्रमुख शहरों में से मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमतें सबसे अधिक हैं। मुंबई में पेट्रोल 96.98 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 87.96 रुपए प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है। मालूम हो कि अलग-अलग राज्यों में तेल पर लगाए जाने वाले मूल्य वर्धित कर के कारण वहां पेट्रोल-डीजल के दामों में असमानता रहती है। वर्तमान में पेट्रोल का मूल्य 32.79 रुपए है, जिसपर 0.28 रुपए का माल ढुलाई कर लगता है। इसके अलावा एक लीटर पर डीलर 33.07 रुपए बसूलते हैं और इस पर 32.90 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क लगाया जाता है। इस सब के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतें काफी बढ़ जाती हैं।

देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
सोमवार को चेन्नई में पेट्रोल 92.58 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 85.88 रुपए प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 90.77 रुपए जबकि डीजल 83.75 रुपए प्रति लीटर के भाव से बेचा जा रहा है। अगर नोएडा की बात करें तो वहां पेट्रोल 88.91 रुपए जबकि डीजल 81.33 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है।

बढ़े कच्चे तेल के दाम
सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि देखने को मिली। सोमवार को यूएस डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 0.3% की वृद्धि के साथ 59.49 डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.4% की तेजी के साथ 63.20 डॉलर पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+