जेट एयरवेज ने बैंकों के कर्ज की किस्त चुकाने में की देरी
जेट एयरवेज ने बैंकों के कर्ज की किस्त चुकाने में देरी की है।
नई दिल्ली। संकट से जूझ रही विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने बैंकों के कर्ज की मूल किस्त और ब्याज चुकाने में चूक की है। बुधवार को कंपनी ने इसकी जानकारी दी है। कंपनी द्वारा नियामकीय सूचना में कहा गया है कि एसबीआई के नेतृत्व वाली कंसोर्टियम को ब्याज और कर्ज की मूल किस्त चुकाने में देरी हुई है। इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर, 2018 थी।

कंपनी ने कहा है कि नकदी प्रवाह में अस्थाई गड़बड़ी के कारण 31 दिसंबर तक लोन की किस्त नहीं चुकाई जा सकी। जेट एयरवेज की तरफ से कहा गया है कि इस संबंध में बैंकों से उनकी बात हुई है। जेट एयरवेज इस वक्त वित्तीय संकट से जूझ रहा है और इसी कारण कर्मचारियों के वेतन का भुगतान भी प्रभावित हुआ है।
कंपनी समय पर अपने कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं कर पा रही है। शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों में गिरावट देखी गई है। बुधवार को शेयर बाजार खुलने के बाद जेट एयरवेज के शेयर 2 फीसदी से अधिक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।









Click it and Unblock the Notifications