Credit Card EMI: आखिर क्यों क्रेडिट कार्ड के ट्रांजैक्शन को EMI में नहीं कंवर्ट करना चाहिए
Credit Card EMI: अगर आपने क्रेडिट कार्ड से कोई भुगतान किया है तो आप उसे ईएमआई में कंवर्ट करने की सोच रहे हैं तो यह आपको काफी महंगा पड़ सकता है।

Credit Card EMI: लोगों के बढ़ते खर्च के बीच क्रेडिट कार्ड एक ऐसा विकल्प है जो आपको कई तरह की सहूलियत देता है। लेकिन अगर इसको इस्तेमाल करने में आपसे किसी तरह की कोई गलती होती है या आप सही समय पर भुगतान करने पर चूक जाते हैं तो यह आपको काफी महंगा पड़ सकता है। क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को 50 दिन तक के लिए तय लिमिट के अनुसार पैसों का इस्तेमाल बिना किसी ब्याज के इस्तेमाल करने की सहूलियत देता है। हालांकि यह निर्भर करता है कि आप इस 50 दिन की साइकिल में किस दिन इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
क्या होती है क्रेडिट कार्ड की साइकिल
उदाहरण के तौर पर तकरीबन हर क्रेडिट कार्ड का बिल हर महीने की 12 तारीख को जेनरेट होता है और भुगतान करने की अंतिम तारिख महीने की 1 तारीख होती है। यानि अगर आपने कोई भुगतान 13 मार्च को किया है तो इसका बिल 12 अप्रैल को जेनरेट होगा और इसका बिल आपको 1 मई को करना होगा। वहीं अगर आपने कोई भुगतान 11 मार्च को किया है तो इसका बिल अगले ही दिन 12 मार्च को जेनरेट हो जाएगा और इस बिल का भुगतान आपको 1 अप्रैल को करना होगा। लिहाजा अगर आप 11 मार्च को कोई भुगतान करते हैं तो आपको बिल का भुगतान करने के लिए तकरीबन 20 दिन का समय मिलता है। वहीं अगर आप 13 मार्च को क्रेडिट कार्ड से कुछ खरीदते हैं तो इसका बिल 12 अप्रैल को जेनरेट होगा और इसका बिल आपको 1 मई को देना होगा, ऐसे में आपको पूरे 50 दिन का समय इस बिल के भुगतान के लिए मिलता है।
क्यों महंगाई है क्रेडिट कार्ड EMI
अहम बात यह है कि क्रेडिट कार्ड मुहैया कराने वाले बैंक अपने ग्राहकों को उनके द्वारा किए गए ट्रांजैक्शन को ईएमआई में बदलने का विकल्प देते हैं। जिसपर कुछ फीसदी का ब्याज बैंक चार्ज करते हैं। लेकिन यहां पर समझने वाली बात यह है कि यह ब्याज दर सामान्य लोन से कई गुने अधिक होती है। उदाहरण के तौर पर आपको पर्सनल लोन कोई भी बैंक 10-15 फीसदी पर मुहैया कराता है। जबकि क्रेडिट कार्ड द्वारा किए गए ट्रांजैक्शन को ईएमआई में बदलने के लिए बैंक 1.5 से 2.0 फीसदी या उससे अधिक की प्रति माह की दर से ब्याज लेती हैं। लेकिन अगर इसे वार्षिक ब्याज में बदलें तो 16 फीसदी से 24 फीसदी या उससे अधिक हो सकती है।
पर्सनल लोन है बेहतर विकल्प
लिहाजा अगर आपने क्रेडिट कार्ड के जरिए कोई ऐसा ट्रांजेक्शन किया है जिसका आप तय समय पर भुगतान नहीं कर सकते हैं तो बेहतर यह होगा कि इसे ईएमआई में कंवर्ट करने के आप पर्सनल लोन लें या फिर किसी परिचय, रिश्तेदार,दोस्त आदि से पैसे कुछ समय के लिए लें और क्रेडिट कार्ड का भुगतान करें। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय आपको हमेशा यह बात याद रखने की जरूरत है कि आप सिर्फ उतने ही पैसों को खर्च करें जिसे आप महीने के अंत में भर सकते हैं। अपनी आय से अधिक खर्च करने पर आप भारी कर्ज के बोझ तले दब सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक हालत काफी अस्थिर हो सकती है और आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications