शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, एक हफ्ते में सेंसेक्स 2500 अंक गिरा, मार्केट क्रैश से अरबों डूबे

मुंबई, 12 मई। शेयर बाजार में लगातार गिरावट का दौर जारी है। पिछले एक महीने से बाजार में 9 फीसदी से अधिक की गिरावट आ चुकी है. आज निफ्टी जहां 16000 के नीचे लगा गया तो सेंसेक्स 53047 अंक तक चला गया। सेंसेक्स 53608 अंक पर खुला, जबकि निफ्टी की बात करें तो यह 16021 अंक पर खुला 15848 तक पहुंच गया। सुबह 10.20 बजे की बात करें तो निफ्टी 283 अंक टूटकर 15883 अंक पर ट्रेड कर रहा है, जबकि 53191 अंक पर ट्रेड कर रहा है। बाजार में वैश्विक कमजोरी का सीधा असर देखने को मिल रहा है, जिसके चलते निवेशकों में भारीबिकवाली का दौर जारी है।

market

बाजार में गिरावट का यह दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। 12 अप्रैल को जहां सेंसेक्स अपने रिकॉर्ड हाई 58576 अंक पर पहुंच गया थो इसके एक महीने बाद बाजार 53000 पर पहुंच गया है। ऐसे में पिछले एक महीने में बाजार में 5300 अंकों से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बैंक रेट की बढ़ोत्तरी का भी बाजार पर भारी असर पड़ा है। महंगाई को नियंत्रण करने के लिए आरबीआई का यह फैसला बाजार को महंगा साबित हुआ है और निवेशकों में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है।

निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी मेटल, निफ्टी प्राइवेट बैंक में दो फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। जबकि निफ्टी पीएसयू बैंक में 3 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज हुई है। जिस तरह से सेंसेक्स में 900 अंक से अधिक की गिरावट देखने को मिली है, उसके बाद बाजार में निवेशकों की चिंता काफी बढ़ गई है। दरअसल माना जा रहा है कि आरबीआई आने वाले कुछ दिनों में ब्याज दरों को और बढ़ा सकता है, जिसके चलते बाजार में और गिरावट देखने को मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+