सर्वे- FREE चीजों के पीछे भागने वालों में सबसे आगे भारतीय

बेंगलुरु। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के लगभग हर अखबार बाजार में बिक रहे सामानों पर भारी छूट के विज्ञापनों से पटे पड़े हैं। कंपनियां करोड़ों रुपए सिर्फ एक शब्द पर खर्च कर देती हैं, वो है FREE। जानते हैं क्यों? क्योंकि भारतीयों को FREE से बहुत लगाव है। यह बात हम नहीं बल्क‍ि हाल ही में कूपन वेबसाइट कूपोनेशन द्वारा किया गया सर्वेक्षण कह रहा है।

सर्वे में एक से एक रोचक तथ्य सामने निकल कर आये हैं। चलिये एक नजर डालते हैं उन तथ्यों को जो सर्वें से बाहर आये। तथ्य इस प्रकार हैं-

  • भारत में 25 से 34 वर्ष के लोग सबसे ज्यादा मुफ्त कूपन का इस्तेमाल करते हैं।
  • भारत में ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों में 61.80 प्रतिशत पुरुष हैं।
  • भारत में ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों में 38.20 प्रतिशत महिलाएं हैं।
  • छूट के पीछे भागने वाले शहरों में सबसे आगे मुंबई है।
  • भारत में सबसे ज्यादा ऑफ‍िस टाइम में फ्री कूपन खोजते हैं लोग।
  • भारत में सबसे ज्यादा फैशन के कूपन खोजते हैं लोग।
  • उत्तर की तुलना में दक्ष‍िण भारत में ऑनलाइन शॉपिंग ज्यादा की जाती है।
  • 92 प्रतिशत लोग डिस्काउंट पाने के लिये ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं।
  • शॉपिंग के दौरान लोग अपना 95 प्रतिशत समय डील्स खोजने में बिताते हैं।

और भी हैं तथ्य, चलिये पढ़ते हैं स्लाइडर में ग्राफिक्स के साथ।

ऑनलाइन शॉपिंग सर्वे

ऑनलाइन शॉपिंग सर्वे

यह सर्वे कूपन वेबसाइट कूपोनेशन द्वारा किया गया है।

सबसे आगे भारत

सबसे आगे भारत

मुफ्त के कूपन पाने में सबसे आगे भारत है। दूसरे नंबर पर ब्राजील और तीसरे पर स्पेन।

सबसे आगे मुंबई

सबसे आगे मुंबई

इंटरनेट पर मुफ्त का माल बटोरने में सबसे आगे मुंबई है। दूसरे पर साओ पालो और तीसरे पर मैड्रिड।

भारतीय पुरुष और ऑस्ट्रेलियाई महिलाएं

भारतीय पुरुष और ऑस्ट्रेलियाई महिलाएं

भारतीय पुरुष और ऑस्ट्रेलियाई महिलाएं एक जैसी शॉपिंग करती हैं।

भारत में सबसे ज्यादा फैशन प्रॉडक्ट्स

भारत में सबसे ज्यादा फैशन प्रॉडक्ट्स

भारतीय सबसे ज्यादा फैशन प्रॉडक्ट्स खोजते हैं। दूसरी प्राथ‍मिकता गैजेट और तीसरी ब्यूटी प्रॉडक्ट्स।

भारत पर नंबर-1 बनी फ्लिप्कार्ट

भारत पर नंबर-1 बनी फ्लिप्कार्ट

भारत पर नंबर-1 बनी फ्लिप्कार्ट है। दूसरे नंबर पर अमेजॉन और तीसरे पर स्नैपडील।

62% भारतीय ऐप पर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं

62% भारतीय ऐप पर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं

62% भारतीय मोबाइल ऐप पर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं।

बेस्ट डील खोजते हैं भारतीय

बेस्ट डील खोजते हैं भारतीय

भारतीय अपना सबसे ज्यादा समय बेस्ट डील खोजने में बिताते हैं।

फ्री की चीज पाने के लिये इंडिया नंबर 1

फ्री की चीज पाने के लिये इंडिया नंबर 1

फ्री में छूट, कूपन, गिफ्ट पैक, आदि के पीछे भागने वालों में सबसे आगे भारतीय हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+